Move to Jagran APP

शाहदरा बार एसोसिशन के अध्यक्ष के घर पर पथराव व फाय¨रग

यमुना विहार इलाके में पार्किंग विवाद में बदमाशों ने शाहदरा बार ऐसासिएशन के अध्यक्ष प्रमोद नागर के घर पर पथराव करने के साथ ही कई राडंड गोलियां चला दी। पीड़ित परिवार ने किसी तरह से खुद को घर में कैद कर सुरक्षित किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्या के प्रयास, हमला करने और ऑ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपितों को दबोच लिया है। भजनपुरा थाना पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 29 May 2018 10:46 PM (IST)
Hero Image
शाहदरा बार एसोसिशन के अध्यक्ष के घर पर पथराव व फाय¨रग

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुना विहार इलाके में पार्किंग विवाद में बदमाशों ने शाहदरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद नागर के घर पर पथराव और कई राउंड फायरिंग की। पूरे परिवार ने खुद को घर में कैद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्या के प्रयास, हमला करने और ऑ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। भजनपुरा थाना पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रमोद नागर यमुना विहार सी-3 में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार देर रात उनके घर के पास बने जूस कार्नर के पास उनका बेटा अपनी कार लेकर खड़ा था। इस दौरान एक अन्य युवक की कार उसकी कार से टच हो गई और विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर में आने की बात कहकर आरोपित चले गए और वापस करीब दो दर्जन युवकों के साथ आकर प्रमोद नागर के घर पर पथराव किया और कई राउंड गोली चलाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान हो गई है। सभी आरोपित जल्द पकड़े जाएंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।