Move to Jagran APP

फर्जी अकाउंट से युवतियों को प्रताड़ित करने वाला धरा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से

By JagranEdited By: Updated: Thu, 02 Aug 2018 07:56 PM (IST)
Hero Image
फर्जी अकाउंट से युवतियों को प्रताड़ित करने वाला धरा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से युवतियों को प्रताड़ित करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम निवासी आरोपित विजय आइजीआइ एयरपोर्ट पर हेल्पर का काम करता है और 9वीं पास है। आरोपित ने कितने फर्जी अकाउंट बनाए हैं और कितनी लड़कियों को परेशान किया है, इसकी जांच की जा रही है।

साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अनयेश रॉय ने बताया कि एक युवती ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, एक शख्स ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया है और उससे लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। उसने एडिट कर उनका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित के फर्जी अकाउंट से 353 युवती व महिलाएं जुड़ी हैं। यह भी पता चला कि युवती द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद उसने उन्हें अन्य अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। पुलिस ने उसे 31 जुलाई को दबोच लिया।

ऐसे करता था परेशान

पूछताछ में पता चला कि वह लड़कियों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। उन लड़कियों से जुड़ने के बाद वह उनकी जानकारी जुटा लेता था। इसके बाद पुरुष के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। इससे जुड़ने के बाद उन्हें अभद्र मैसेज भेजता था। विरोध करने पर वह उस युवती को धमकी देकर चैटिंग के लिए बाध्य करता था। यदि लड़की फिर भी विरोध करती तो उसके फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।