पुलिस की 50 टीमें वाल्मीकि बस्तियों में कर रही पूछताछ
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : वाल्मीकि जयंती पर मंदिर मार्ग इलाके में निकाले गए जुलूस के दौरान
By JagranEdited By: Updated: Mon, 29 Oct 2018 11:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : वाल्मीकि जयंती पर मंदिर मार्ग इलाके में निकाले गए जुलूस के दौरान डांस टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की 50 टीमें दिल्ली की 50 वाल्मीकि बस्तियों में घर-घर जाकर संदिग्धों की तस्वीरें दिखाकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि आरोपित वाल्मीकि समाज के ही रहने वाले हो सकते हैं। पुलिस ने दो आरोपितों की पहचान की है, लेकिन उनके नाम व पते के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है।
24 अक्टूबर को दो युवकों ने पहले लाजपत नगर में रहने वाले डांस टीचर अविनाश सागवान से झगड़ा किया था। बात आगे बढ़ने पर उन्होंने अविनाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को दिए बयान में अविनाश के पिता ब्रह्मा सागवान ने बताया कि उनके बेटे ने डास का प्रशिक्षण ले रखा था। वह बच्चों को नृत्य सिखाता था। वाल्मीकि जयंती के दिन अविनाश मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर गया था। अपने दोस्तों के साथ जुलूस में नृत्य करते हुए जा रहा था। रात करीब बारह बजे जब जुलूस पेशवा रोड से गुजर रहा था, तभी वहा दो अनजान युवक आकर नृत्य करने लगे। अविनाश ने उक्त युवकों से सलीके से नृत्य करने को कहा था। इस पर दोनों चिढ़ गए थे। झगड़ा होने पर एक ने पिस्टल निकाल अविनाश को गोली मार दी थी। वारदात के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।