Delhi Girl Murder: दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा मर्डर, हत्या के बाद ढाबे के फ्रिज में छुपाया लड़की का शव
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक युवती की हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद युवती के शव को फ्रिज में छुपाया गया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। हत्या के आरोपित का नाम साहिल गहलोत बताया जा रहा है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक बार श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक युवती की हत्या कर उसका शव ढाबे के फ्रिज में छुपाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढाबे से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपित का नाम साहिल गहलोत बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि यह घटना नजफगढ़ के मितरांव गांव में घटी है।
Body of a woman from Uttam Nagar found in a freezer at a dhaba located on the outskirts of Mitraon village, Najafgarh. Accused Sahil Gahlot apprehended. Further investigation underway: Delhi Police
जानकारी के मुताबिक, मृतका आरोपित की प्रेमिका थी। कुछ दिनों पहले ही आरोपित गहलोत की किसी और युवती से शादी तय हुई, जिसमें मृतका खलल डाल रही थी।
आफताब ने भी फ्रिज में छुपाया था श्रद्धा का शव
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपित आफताब ने भी श्रद्धा का शव फ्रिज में ही छुपाया था। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव के कई टुकड़े किए थे। श्रद्धा के शव को काटने से पहले आफताब ने नया फ्रिज खरीदा था। आफताब ने कुछ दिनों तक श्रद्धा के शव को फ्रिज में रखा था। इसके बाद धीरे-धीरे करके आफताब ने शव के टुकड़ों को महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में ठिकाने लगा दिया था।