Delhi Exit Poll Result 2024 LIVE: दिल्ली में चौंका रहे एग्जिट पोल के आंकड़े, सातों लोकसभा सीटों पर किसको मिल रहीं कितनी सीटें
Delhi Exit Poll Result 2024 LIVE: दिल्ली में इस बार पिछले बार लोकसभा चुनावों के मुताबिक इस बार कम मतदान पड़ा था। दिल्ली में इस बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा है। वहीं, भाजपा ने सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Exit Poll 2024 Live / Lok Sabha Chunav LIVE Updates: देश में सात चरणों में हो रहा लोकतंत्र का महापर्व यानी Lok Sabha Chunav 2024 आज शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही न सिर्फ राजनीतिक पार्टियों बल्कि जनता की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं और सभी को 4 जून के साथ ही Exit Poll 2024 का भी इंतजार है। अलग-अलग समाचार चैनल कुछ निजी एजेंसियों के साथ मिलकर एक्जिट पोल का सर्वे करती हैं, जिसके बाद वह अपने नतीजे देते हैं।
Delhi Election Exit Polls 2024 Results: आज तक के एग्जिट पोल के नतीजे
2019 में कांग्रेस पांच सीटों पर रही थी नंबर दो
News 24-टुडेज चाणकया Exit Poll
रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में एनडीए को मिली इतनी सीटें
Lok Sabha Election Exit Poll Result: 2019 में दो सीटों पर आप रही नंबर दो
पिछले दो लोकसभा चुनावों में आप को कितने वोट मिले?
एग्जिट पोल से पहले संजय सिंह ने किया पोस्ट
Lok Sabha Chunav LIVE Updates दिल्ली: क्या पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी भाजपा?
पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने किया था सभी सीटों पर क्लीन स्वीप
दिल्ली के सातों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत
Delhi Election Exit Polls Results: दिल्ली में कब कितना हुआ मतदान
Voting Percent in Delhi Lok Sabha Chunav: दिल्ली में सबसे अधिक मतदान वर्ष 1977 में 71.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद दिल्ली में कभी इतना मतदान नहीं हो पाया और हमेशा राष्ट्रीय औसत से कम मतदान होता रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब 10 अप्रैल को मतदान हुआ था और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था।
पिछले लोकसभा चुनावों में मतदान की स्थिति
वर्ष- दिल्ली में मतदान
2024- 58.63
2019- 60.6
2014- 65.10
2009- 51.85
2004- 47.09
1999- 43.54
1998- 51.29
1996- 50.62
1991- 48.52
1989- 54.30
1984- 64.48
1980- 64.89
1977- 71.31
Delhi Exit Poll 2024 Live news: दिल्ली में इस बार कम हुआ था मतदान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Lok Sabha Election 2024 in Delhi) में पिछले दो लोकसभा चुनावों के मुकाबले भी कम मतदान हुआ था। पिछले चुनाव के मुकाबले करीब दो प्रतिशत और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 6.41 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय इसका कारण गर्मी व छुट्टियों को माना। दिल्ली में इस बार 58.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।