Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान, आज भी रहेगी ठिठुरन; दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना

    By sanjeev GuptaEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 05:54 AM (IST)

    बफीर्ली हवाओं के असर से शुक्रवार को भी दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। पांच जगहों पर सुबह का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    Hero Image
    बर्फीली हवाओं से तापमान गिरा, आज भी रहेगी ठिठुरन (जागरण ग्राफिक्स)।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। बफीर्ली हवाओं के असर से शुक्रवार को भी दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। पांच जगहों पर सुबह का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 44 से 95 प्रतिशत रहा। हालांकि दिन भर धूप खिली रही, लेकिन साथ ही तेज हवा भी चलती रही।

    शनिवार को भी रहेगी ठिठुरन

    मौसम विभाग का अनुमान है कि ठिठुराने वाली ठंड का यह आलम शनिवार को भी बना रहेगा। सुबह के समय कड़ाके की ठंड होगी। दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    बारिश होने की संभावना

    इस दौरान हवा की गति चार से दस किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। रविवार को मौसम में फिर बदलाव होगा। हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी होगी और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 12 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Airport: बोर्डिंग पास होने पर भी यात्री की छूटी फ्लाइट, एयर विस्तारा पर लगाया जान पूछकर छोड़ने का आरोप

    यहां पर पांच डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान

    लोधी रोड- 4.6 डिग्री सेल्सियस

    रिज- 4.1 डिग्री सेल्सियस

    आयानगर- 4.6 डिग्री सेल्सियस

    जफरपुर- 4.3 डिग्री सेल्सियस

    मुंगेशपुर- 4.6 डिग्री सेल्सियस

    ये भी पढ़ें- Delhi: जुर्माने से बचने के लिए नशे में धुत कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, गिरफ्तार