Move to Jagran APP

बिना लाइसेंस के चल रहा था अकीला रेस्तरां, साड़ी पहनकर आई महिला को नहीं दिया था प्रवेश, वायरल हुआ था वीडियो, निगम ने कराया बंद

साड़ी में प्रवेश की मनाही से विवादों में आया दक्षिणी दिल्ली अकीला रेस्तरां बंद हो गया है। विवादों के बाद हुई निगम की जांच में रेस्तरां को बिना लाइसेंस के पाया गया। इसके बाद निगम की ओर से दिए गए क्लोजर नोटिस के बाद अकीला रेस्तरां प्रबंधन बंद करने हलफनामा निगम को देकर बंद कर दिया है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Wed, 29 Sep 2021 07:06 PM (IST)
Hero Image
एबीवीपी की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, निगम ने लिया एक्शन।
नई दिल्ली [निहाल सिंह] साड़ी में प्रवेश की मनाही से विवादों में आया दक्षिणी दिल्ली अकीला रेस्तरां बंद हो गया है। विवादों के बाद हुई निगम की जांच में रेस्तरां को बिना लाइसेंस के पाया गया। इसके बाद निगम की ओर से दिए गए क्लोजर नोटिस के बाद अकीला रेस्तरां प्रबंधन बंद करने हलफनामा निगम को देकर बंद कर दिया है। रेस्तरां ने कहा कि वह बिना लाइसेंस के इन गतिविधियों को चला रहे थे इसके बाद इसे बंद कर लिया है। हालांकि इसके लिए जरुरी हेल्थ लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। आरोप हैं कि उक्त रेस्तरां कागजों में सील भी था बावजूद बिना डी-सीलिंग के यह चल रहा था।

दक्षिणी निगम की सदन की बैठक में कांग्रेस दल के नेता अभिषेक दत्त ने रेस्तरां का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मांग कि ऐसी घटनाओं का दोहराव न हो इसके लिए ऐसे रेस्तरां पर पांच लाख का जुर्माना लगाया जाए। दत्त ने कहा कि यह रेस्तरां कागजों में सील पड़ा है बावजूद इसके यह रेस्तरां चल रहा था। निगम के मुताबिक उक्त रेस्तरां में हुए विवाद के बाद 21 सितंबर को निगम की जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। इसमें पाया गया कि रेस्तरां बिना हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के चल रहा है। इस पर निगम ने इसको बंद करने के आदेश दिए थे। 24 सितंबर को फिर से निगम टीम के निरीक्षण में रेस्तरां चलता हुआ पाया गया।

इस पर निगम ने रेस्तरां को 48 घंटे में बंद करने के आदेश दिए थे। जिस पर रेस्तरां के संचालक कुणाल छाबरा ने बिना लाइसेंस के चलने वाले रेस्तरां को बंद करने का हलफनामा दे दिया। हलफनामे में बताया गया कि निगम के नोटिस के बाद वह इसे बंद कर रहे हैँ। हालांकि उक्त रेस्तरां के जरुरी हेल्थ लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया गया है। हलफनामें में यह भी कहा गया है कि वह रेस्तरां स्वच्छता का पूरा ख्याल रखता है वहीं निगम द्वारा जारी नियमों के पालन व सही व्यवहार के लिए कर्मी प्रशिक्षित है। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर अनिता चौधरी नाम की महिला ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें रेस्तरां की कर्मी चौधरी को साड़ी पहनकर प्रवेश से मना करती हुई दिखाई दे रही थी। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों रेस्तरां पर काफी गुस्सा निकाला।

निगम की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

दक्षिणी दिल्ली इलाके में अंसल प्लाजा ऐसा स्थान हैं जहां पर बिना लाइसेंस के रेस्तरां चलने की कल्पना भी नहीं कर सकता। अक्सर ऐसी शिकायते कालोनियों में आती है। बावजूद इसके यह रेस्तरां चल रहा था। ऐसे में इतनी बड़े स्थान पर यह रेस्तरां कैसे चल रहा था और निगम की कार्रवाई विवादों के बाद ही क्यो हुई। इस पर स्थानीय जनस्वास्थ्य अधिकारी की भी कार्यकुशलता पर सवाल खड़े होते हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।