Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

15 अगस्त को इन मार्गो पर नहीं चलेंगी DTC बसें; कई रूटों में हुआ बदलाव; देखें पूरी लिस्ट

DTC Bus Service दिल्ली में 15 अगस्त को नौ मार्गो पर डीटीसी की बसें नहीं चलेंगी। इन मार्गाें पर 14 अगस्त की रात्रि 12 बजे से अगले दिन 11 बजे या कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध रहेगा। डीटीसी ने इसे देखते हुए बसों के तमाम मार्गो में बदलाव किया है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sat, 14 Aug 2021 06:58 PM (IST)
Hero Image
नौ मार्गो पर नहीं चलेंगी बसें, कई रूटों में किया गया बदलाव

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 15 अगस्त को नौ मार्गो पर डीटीसी की बसें नहीं चलेंगी। इन मार्गाें पर 14 अगस्त की रात्रि 12 बजे से अगले दिन 11 बजे या कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध रहेगा। डीटीसी ने इसे देखते हुए बसों के तमाम मार्गो में बदलाव किया है।

इन मार्गो पर नहीं चलेंगी बसें

  • लोथियन रोड छत्ता रेल से कश्मीरी गेट।
  • यमुना बाजार रोड रिंग रोड से जाट फौजी धर्मशाला। 
  • सुभाष मार्ग छत्ता रेल से दिल्ली गेट तक।
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग।
  • रिंग रोड निजामुद्दीन ब्रिज से नार्थ लूप बस अड्डा।
  • सी-हेक्सागन रोड, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, कोपरनिक्समार्ग, पंडारा रोड, राजपथ, अकबर रोड, तिलक मार्ग, सिकन्दरा रोड, भगवानदास मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग तक।
  • विकास मार्ग, दिल्ली सचिवालय लूप तक
  • कस्तूरबा गांधी मार्ग, फिरोजशाह रोड से सी-हेक्सागन मार्ग तक। 
  • अशोक रोड, विन्डसरप्लेस से सी-हेक्सागन मार्ग तक।

इन बसों के रूट में किया गया अस्थाई रूप से बदलाव

नया बस अड्डा पुल से होकर आने वाली बसें- पूर्वी दिल्ली से नया बस अड्डा पुल होकर रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद को जाने वाले रूट सं0- 205, 210, 213, 214, 227ए, 246, 253, यमुना मुद्रिका आदि पर चलने वाली बसें, बस अड्डा, बुलवर्ड रोड़ पर समाप्त होंगी तथा इसी वाया से वापस जाएंगी।

रूट 447 की बसें वजीराबाद की तरफ से आते समय चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट से दांए मुड़कर आइपी कालेज, लुडलो कैसल (श्याम नाथ मार्ग) होते हुए, बस अड्डा, बुलवर्ड रोड पर समाप्त होंगी तथा वापसी में रिंग रोड़ से होकर जाएंगी ।

शामनाथ मार्ग से आने वाली बसें

शामनाथ मार्ग से रेलवे स्टेशन, लालकिला, रिंगरोड, राजघाट जाने वाले रूट नं0- 26, 103 शटल, 107, 112, 113, 120बी, 171, 185, 227, 227ए, 258, 258 स्पेशल, 261, 901 आदि पर चलने वाली बसें, बस अड्डा टूरिस्ट कैम्प के सामने बुलवर्ड मार्ग पर समाप्त होंगी। वापसी में यह बसें मेटकाफ हाउस, रिंग रोड़ होते हुए आगे अपने निर्धारित मार्ग से गन्तव्य की तरफ चली जाएंगी।

बर्फखाना की ओर से रेलवे स्टेशन व लालकिला जाने वाली बसें

रोशनारा रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले रूट सं0- 106, 114, 115, 116, 131, 124, 125, 128, आदि पर चलने वाली बसें, मोरी गेट मार्ग, गोखले मार्ग पर समाप्त होंगी, वापसी में यह बसें बुलवर्ड रोड होकर जाएंगी।

पहाड़गंज से दिल्ली गेट जाने वाली बसें 

पहाड़गंज से दिल्ली गेट, लाल किला और विकास मार्ग जाने वाले रूट संख्या-39, 753, 838, 918, 949, 949ए, 949एक्स., 954, आदि पर चलने वाली बसें आसफअली रोड, तुर्कमान गेट के सामने समाप्त होंगी, वापसी में यह बसें जवाहर लाल नेहरू मार्ग होकर जाएंगी। इसके अलावा कई अन्य बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें