Move to Jagran APP

निगम मुख्यालय पर छह घंटे तक रहा सफाई कर्मचारियों का कब्जा

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 28 Sep 2018 09:48 PM (IST)
Hero Image
निगम मुख्यालय पर छह घंटे तक रहा सफाई कर्मचारियों का कब्जा

अधिकारियों व कर्मचारियों को अंदर जाने नहीं दिया गया

मी¨टग की चर्चा

फोटो 28 ईएनडी 104 से 106 तक

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सुबह आठ बजे से ही निगम मुख्यालय के तीनों गेटों पर कब्जा जमा लिया और दोपहर दो बजे तक किसी अधिकारी व कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया। इससे निगम का कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित रहा। यहां तक डीएसआइआइडीसी (दिल्ली राज्य औद्योगिक व ढांचागत निगम) के कर्मचारी व अधिकारी भी समय से कार्यालय नहीं पहुंच पाए क्योंकि इनका भी मुख्यालय यहीं पर है।

सफाई कर्मचारी सुबह आठ बजे से ही पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूर्वी दिल्ली निगम मुख्यालय के बाहर पहुंच गए और तीनों गेटों पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान वह लगातार आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मुख्य गेट पर उन्होंने एक जीप लगा दी। सफाई कर्मचारी उग्र न हो इसके लिए कई थानों की पुलिस व अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है। दरअसल सफाई कर्मचारी पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से पूर्वी दिल्ली की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। इसी वजह से आयुक्त ने आदेश जारी किया था कि जो अस्थायी कर्मचारी 28 सितंबर से काम पर नहीं आएंगे उन्हें हटा दिया जाएगा और स्थायी कर्मचारियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस आदेश से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्यालय परिसर के रिसेप्शन पर भी सफाई कर्मचारियों ने कब्जा जमा लिया था। वहीं पर लेट गए। जिसकी वजह से आयुक्त सहित अन्य अधिकारी दोपहर बाद ही कार्यालय पहुंच सकें। दोपहर बाद भी सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों को तब जाने दिया जब आयुक्त मी¨टग हॉल में बैठक तय करने के लिए राजी हुए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी हड़ताल आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि आयुक्त उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।