Move to Jagran APP

जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, आठ जख्मी

न्यू अशोक नगर में जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ लोहे के रॉड और ईंट पत्थर भी चले। इस झड़प में कुल आठ लोग जख्मी हो गए। इनमें एक पक्ष से मुखिया गुर्जर, रोहित कुमार, दिनेश और गुलाब ¨सह घायल हुए तो दूसरे पक्ष से अजब ¨सह, जतिन, दीपक और बीरेंद्र ¨सह जख्मी हुए हैं। सात घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन मुखिया गुर्जर अभी नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुखिया गुर्जर को छोड़कर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:45 PM (IST)
Hero Image
जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, आठ जख्मी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : न्यू अशोक नगर में जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ रॉड और ईट-पत्थर भी चले। इस झड़प में कुल आठ लोग जख्मी हो गए। इनमें एक पक्ष से मुखिया गुर्जर, रोहित कुमार, दिनेश और गुलाब ¨सह घायल हुए तो दूसरे पक्ष से अजब ¨सह, जतिन, दीपक और बीरेंद्र ¨सह जख्मी हुए हैं। सात घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन मुखिया गुर्जर अभी नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुखिया गुर्जर को छोड़कर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग दल्लूपुरा गांव के रहने वाले हैं। अजब ¨सह और मुखिया गुर्जर के बीच कोंडली नहर के पास खसरा नंबर-319 को लेकर विवाद है। अजब ¨सह का कहना है कि हाई कोर्ट ने इस जमीन का फैसला उनके हक में दिया है, वहीं मुखिया गुर्जर का कहना है कि यह जमीन उनकी है। इसे उन्होंने कबाड़ी वाले को किराये पर दिया हुआ था। 23 और 24 मई को यहां आग लगी थी। 27 मई को वे अपने साथियों के साथ मलबा हटाने के लिए गए थे। तभी अजब ¨सह और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। अजब ¨सह का कहना है कि वे लोग हाई कोर्ट के आदेश पर जमीन पर कब्जा लेने गए थे। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। बहरहाल, पुलिस ने मुखिया गुर्जर की शिकायत पर अजब ¨सह सहित आठ लोगों के खिलाफ केस किया है, जबकि अजब ¨सह की शिकायत पर मुखिया गुर्जर और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।