Move to Jagran APP

लीड---एकता दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर क्षेत्र में जगह जगह एकता दौड़ व रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता से जुड़ी शपथ ली। द्वारका व जनकपुरी में आयोजित दौड़ में तो हजारों की तादाद में सभी उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर दोनों जगहों पर समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद प्रवेश वर्मा ने दोनों ही जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की अखंडता को जो मजबूती प्रदान की वह अपने आप में एक मिसाल है। देश की एकता व अखंडता में उनके योगदान को देखते हुए आज पूरा देश उन्हें लौह पुरुष के रूप में जानता है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 31 Oct 2018 08:46 PM (IST)
Hero Image
लीड---एकता दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

फोटो नंबर 31 यूटीएम 5,6 जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर क्षेत्र में जगह जगह एकता दौड़ व रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता से जुड़ी शपथ ली। द्वारका व जनकपुरी में तो हजारों की तादाद में सभी उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर दोनों जगहों पर समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद प्रवेश वर्मा ने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की अखंडता को जो मजबूती प्रदान की है, वह अपने आप में एक मिसाल है। देश की एकता व अखंडता में उनके योगदान को देखते हुए आज पूरा देश उन्हें लौह पुरुष के रूप में जानता है।

द्वारका में दौड़ की शुरुआत ककरौला स्थित साहिब ¨सह वर्मा स्मृति पार्क से हुई। यहां नजफगढ़ जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कई निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, उपनगरी के कई आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे। यहां न सिर्फ उपनगरी व आसपास स्थित कॉलोनियों से बल्कि दिल्ली देहात के कई गांवों से भी लोग दौड़ में हिस्सा लेने जुटे थे। सांसद प्रवेश वर्मा खुद दौड़ में शामिल हुए। दौड़ में महिलाएं भी उत्साह से शामिल होती नजर आईं। करीब पांच किलोमीटर की यह दौड़ उपनगरी के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती हुई सेक्टर- 17 स्थित सामुदायिक भवन के पास पहुंचकर समाप्त हुई। समारोह में दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत विजेताओं में अरुण, अमित, अंकित पुरुष वर्ग में शामिल थे। वहीं, महिला वर्ग में सीमा, कविता व अनुपम को सम्मानित किया गया। इन्हें नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

उधर, जनकपुरी में आयोजित दौड़ में भी लोगों का उत्साह साफ साफ नजर आ रहा था। इस अवसर पर नजफगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन प्रकाश शर्मा, दक्षिणी दिल्ली निगम में नेता सदन कमलजीत सहरावत, पूर्व विधायक राजेश गहलोत, जिला महामंत्री कृष्ण गोदारा, जिला उपाध्यक्ष पुलकित शर्मा, नवादा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, नंगली सकरावती मंडल अध्यक्ष गणपति झा, पार्षद श्याम मिश्रा, नीतिका शर्मा, संदीप सहरावत, सुखचैन ¨सह, रमेश गहलोत सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे। भाजपा पश्चिमी जिला की ओर से आयोजित एकता दौड़ जनकपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट सेंटर से शुरू हो कर पैसिफिक मॉल सुभाष नगर पर समाप्त हुई। यहां भी हजारों की तादाद में लोगों ने एकता दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। यहां इस अवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा के अलावा भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री राजेश भाटिया, उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, पूर्व विधायक ओपी बब्बर, पूर्व महापौर सुभाष आर्य, श्याम शर्मा, पश्चिमी जिला अध्यक्ष रमेश खन्ना, रजनीश दीवान सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे। रजनीश दीवान ने बताया कि यहां लोगों ने करीब करीब तीन किलोमीटर लंबी दौड़ में हिस्सा लिया। बॉक्स

द्वारका में आयोजित दौड़ में क्षेत्र के सभी वर्गों व सभी कॉलोनियों के लोगों ने हिस्सा लिया। यह इस बात को दर्शाता है कि यह अनेकता को एकता को दर्शाता है। इसी बात को सरदार पटेल ने राष्ट्र की अखंडता के माध्यम से बयां किया था।

सुमन प्रकाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष, नजफगढ़ बॉक्स

राष्ट्रीय एकता ही भारत का वह मजबूत स्तंभ है, जो धर्मों से उपर उठकर विभिन्न सामाजिक वर्गों को एकजुट रखने का पुरजोर कार्य करता है। सरदार पटेल ने इस कार्य को बखूबी किया। हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

श्याम सुंदर शर्मा, अध्यक्ष नवादा मंडल बॉक्स

हमारे बीच किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। हम सभी समान हैं। ठीक इसी प्रकार की भावना हमारे भीतर राष्ट्र निर्माण के मसले पर भी होनी चाहिए। इस अवसर पर एकता की शपथ भी सभी ने ली।

संदीप सहरावत, वरिष्ठ भाजपा नेता बॉक्स

राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी ने इस बात का संकल्प लिया है कि हमारा देश विकसित राष्ट्र बनें इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।

संजय ¨सह, वरिष्ठ भाजपा नेता

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।