Move to Jagran APP

टोली बनाकर पार्क की दशा सुधार रहे युवा

राजधानी दिल्ली किसी गैस चैंबर से कम नहीं है। यहां की आबोहवा में इतना प्रदूषण घूल चुका है कि बुजुर्ग क्या बच्चे भी सांस व किडनी की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में युवाओं की एक टोली अपने आने वाले कल की ¨चता करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए शाहदरा के भोलानाथ नगर में जी तोड़ मेहनत कर रही है। उनकी इस मेहनत को सफल बनाने में परिजनों का भी पूरा सहयोग है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 29 May 2018 10:16 PM (IST)
Hero Image
टोली बनाकर पार्क की दशा सुधार रहे युवा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रदूषण के कारण राजधानी राजधानी दिल्ली की आबोहवा किस कदर दूषित हो चुकी है, यह किसी से छिपी नहीं है। इन सबके बीच अच्छी बात यह है कि वर्तमान और आने वाले कल को सुरक्षित करने के लिए युवा आगे भी बढ़ने लगे हैं। इसी कड़ी में युवाओं की एक टोली ने शाहदरा के भोलानाथ नगर में महर्षि वाल्मीकि लवकुश पार्क में पौधरोपण का बीड़ा उठाया है और उनके परिजन भी इसमें सहयोग दे रहे हैं।

इस टोली में शामिल गौरव आजाद ने बताया कि स्कूल से लेकर घर के बुजुर्गों तक से हमें पर्यावरण संरक्षण की सीख मिली। छोटे से छोटे कार्य की शुरुआत भी किसी व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने घर की छत पर विभिन्न किस्म के पौधे लगाने शुरू किए और जब कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे तो दोस्तों के साथ पार्क में पौधे लगाने की शुरुआत की। अब वे पार्क में पौधे लगाकर उनकी देखरेख भी करते हैं।

---

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को करते हैं जागरूक

आजकल प्लास्टिक का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है और इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसलिए युवाओं की यह टोली लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक भी करती है। टोली में शामिल सदस्य लोगों को बताते हैं कि अगर प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं किया गया तो भविष्य में होने वाले नुकसान को कोई नहीं रोक सकता।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।