Move to Jagran APP

अब भी डरे हुए हैं लोग

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : मालवीय नगर में रबर के गोदाम में लगी आग भले ही बुझा ली गई हो, लेकिन लोगों को अब भी डर सता रहा है।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 31 May 2018 10:24 PM (IST)
Hero Image
अब भी डरे हुए हैं लोग

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : मालवीय नगर में रबर के गोदाम में लगी आग भले ही बुझा ली गई हो, लेकिन इसका खौफ स्थानीय लोगों के चेहरे पर साफ झलक रहा है। जहरीले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो रही है। डर का आलम यह है कि कई लोग अभी अपने घरों में नहीं लौटे हैं। घटनास्थल पर रसायन से भरे ड्रम भी पड़े हुए हैं। इससे लोगों को दोबारा से आग भड़कने का खतरा सता रहा है।

-क्या कहते हैं स्थानीय लोग-

कई साल से गोदाम चल रहा था। आसपास के लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि उसमें क्या काम होता है। मुख्य द्वार पर बड़ा दरवाजा लगा था, जिसके कारण लोगों को अंदर की कोई भी गतिविधियां नहीं दिखती थी। आग लगने के बाद होश उड़ गए थे।

ज्योति घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था। लपटें काफी ऊंची उठ रहीं थीं। काला धुआं पूरे इलाके में भर गया था। आग बुझने के बाद भी घटनास्थल के आस-पास रबर और रसायन जलने की दुर्गध आ रही है। धुआं भी पूरी तरह हटा नहीं है। आंखों में जलन और सांस लेने में लोगों को परेशानी हो रही है।

-सुभित सिंह आग की भीषण घटना देख स्थानीय लोग हक्के-बक्के थे। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें, लेकिन कुछ ही देर में मौके पर दमकलकर्मी पहुंच गए थे। पुलिस व स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद हो गया था। सभी एजेंसियों ने मिलकर बेहतर तरीके से काम किया। आस-पास के घरों को खाली करवाया। उनके लिए एक स्कूल में कैंप लगाया गया।

मनिंदर सिंह गुरुवार सुबह आग को पूरी तरह बुझा लेने के बावजूद मलबा नहीं हटाया गया। घटनास्थल पर रसायन से भरे ड्रम व अन्य ज्वलनशील पदार्थ अब भी पड़े हैं। प्रशासन मलबा हटाने में तत्परता नहीं दिखा रहा। चिंगारी से दोबारा आग भड़कने का खतरा सता रहा है।

मोहम्मद साहिद

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।