Move to Jagran APP

गैंगवार में घोषित बदमाश की गोली मार हत्या

अशोक विहार इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक घोषित बदमाश की गोली मार हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूर्य प्रकाश उर्फ बबलू खेड़ा (46) के रुप में हुई है। वह शाहबाद डेरी थाने का घोषित बदमाश था। वारदात में टिल्लू गिरोह की संलिप्पतता आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 31 Jul 2018 10:39 PM (IST)
Hero Image
गैंगवार में घोषित बदमाश की गोली मार हत्या

- वारदात में टिल्लू गिरोह के हाथ होने की बात आ रही सामने जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : अशोक विहार इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक घोषित बदमाश की गोली मार हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूर्य प्रकाश उर्फ बबलू खेड़ा (46) के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेयरी थाने का घोषित बदमाश था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात में टिल्लू गिरोह का हाथ समाने आ रहा है। हालांकि, उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त असलम खान गैंगवार से इन्कार कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बबलू खेड़ाखुर्द का रहने वाला था और प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह मंगलवार शाम अशोक विहार फेज वन स्थित अपने वकील से मिलने के लिए कार से आया हुआ था। वह नंदन अपार्टमेंट के सामने जैसे ही पहुंचा कि सेंट्रो कार सवार हमलावर वहां पहुंच गए और उन्होंने बबलू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उसके सिर में गोलियां लगीं। वह लहूलुहान होकर कार में ढेर हो गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और आनन फानन में खून से लथपथ बबलू को शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार हमलावरों को बबलू के अशोक विहार आने के बारे में पहले से पता था। ऐसे में हमलावर पहले से ही घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे और वह जैसे ही पहुंचा बिना एक पल गंवाए हमलावरों ने उसे अपना शिकार बना लिया।

सूत्रों के अनुसार, बबलू कुख्यात जितेंद्र गोगी गिरोह से जुड़ा हुआ था और उस पर हत्या के तीन, हत्या के प्रयास का एक और जबरन वसूली के पांच मामले दर्ज थे। उस पर वर्ष 2011 में रोहिणी जिले के केएनकाटजू मार्ग थाने में हत्या का पहला मामला दर्ज किया गया था। उस घटना में रोहिणी सेक्टर 17 में गोलगप्पे खाने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र की गोली मार हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।