Move to Jagran APP

'आम लोगों की समस्या के उपाय के लिए अदालतें अंतिम संस्था'

राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त हुए न्यायमूर्ति एस रविद्र भट को दिल्ली हाई कोर्ट ने विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में न्यायमूर्ति एस रविद्र भट ने कहा कि न्यायाधीशों को विनम्र रहना चाहिए और उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि

By JagranEdited By: Updated: Sat, 04 May 2019 06:23 AM (IST)
Hero Image
'आम लोगों की समस्या के उपाय के लिए अदालतें अंतिम संस्था'

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त हुए न्यायमूर्ति एस रविद्र भट को दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों को विनम्र रहना चाहिए और उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि आम नागरिक की समस्या के उपाय के लिए अदालतें अंतिम संस्था हैं। इसलिए धैर्य रखने की कोशिश करें और देखें कि पीड़ित पक्ष के लिए क्या कुछ किया जा सकता है।

इस मौके पर न्यायमूर्ति एस रविद्र भट की प्रशंसा करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन ने कहा कि उनके जैसे व्यक्ति की अदालतों को जरूरत है। इस दौरान हाई कोर्ट के अन्य न्यायमूर्ति के साथ न्यायमूर्ति भट के परिवार के सदस्य व कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्हें पांच मई को जयपुर के राजभवन में आयोजित समारोह में राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति की शपथ दिलाई जाएगी। उन्हें 16 जुलाई 2004 को दिल्ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 20 फरवरी 2006 को स्थायी न्यायाधीश बने थे।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने आठ अप्रैल को न्यायमूर्ति भट के नाम की सिफारिश की थी। बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग के तबादले के बाद राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति का पद खाली हो गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने 30 अप्रैल को न्यायमूर्ति भट को राजस्थान हाई कोर्ट का 36वां मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त किया। 21 अक्टूबर 1958 को जन्में रविंद्र भट ने 1982 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से विधि में स्नातक करने के बाद प्रैक्टिस शुरू की थी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।