Move to Jagran APP

डीएनडी-आश्रम के बीच दोनों मार्गो पर जाम ने रुलाया

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : डीएनडी से आश्रम के बीच आने-जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को शु

By JagranEdited By: Updated: Fri, 28 Dec 2018 09:02 PM (IST)
Hero Image
डीएनडी-आश्रम के बीच दोनों मार्गो पर जाम ने रुलाया

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :

डीएनडी से आश्रम के बीच आने-जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को शुक्रवार को भारी जाम का सामना करना पड़ा। आश्रम से डीएनडी के बीच दोनों मार्गो पर दोनों तरफ एक-एक वाहन के खराब होने के कारण जाम की समस्या खड़ी हुई। सड़क पर खराब हुए दोनों वाहनों को काफी देर के बाद हटाया गया। इस दौरान चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों मार्गो पर एक-डेढ़ किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। इसे पार करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से भी अधिक का समय लगा।

शुक्रवार दिन में 11.30 बजे आश्रम-डीएनडी मार्ग पर नोएडा की तरफ एक कार खराब हो गई। इसके चलते कार खराब होने वाले प्वॉइंट से नेफेड बिल्डिंग के पास वाले फ्लाई ओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालक रेंगकर वाहन चलाने को मजबूर हुए, वहीं दोपहर में 1.30 बजे श्रीनिवासपुरी कट के पास एक माल वाहक टेंपो खराब हो गया। इसके चलते इसी प्वॉइंट से डीएनडी-आश्रम पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके कारण डीएनडी से दिल्ली की तरफ आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम व ट्विटर पर शिकायत की। इसके बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और पहले खराब हुई कार और फिर मिनी टेंपो को हटवाया। इसके बाद ही दोनों तरफ की सड़क पर यातायात सामान्य हो सका। दरअसल, डीएनडी-आश्रम आने-जाने वाले मार्ग पर आमतौर पर यातायात का दबाव काफी ज्यादा रहता है। प्रतिदिन कई लाख वाहनों का आवागमन इस मार्ग से होता है। ऐसे में इन मार्गो पर थोड़ी भी बाधा वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा देती है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।