Move to Jagran APP

सर्जिकल स्ट्राइक डे पर जेएनयू में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शनिवार को सर्जिकल स्ट्राइक

By JagranEdited By: Updated: Sat, 29 Sep 2018 10:23 PM (IST)
Hero Image
सर्जिकल स्ट्राइक डे पर जेएनयू में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शनिवार को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया गया। जेएनयू परिसर में शनिवार सुबह 10.30 बजे से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में शाम को 5 से 7.30 बजे के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान सर्जिकल स्ट्राइक डे-इंडियन आर्मी के त्याग और वीरता विषय पर निबंध, पेंटिंग और प्रश्नोत्तर जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जनरल जीडी बख्शी, राजीव नयन, मेजर जनरल विक्रम डोगरा और विश्वविद्यालय के कुलपति एम.जगदीश कुमार मौजूद रहे।

इस खास दिवस पर जेएनयू में पूर्व छात्रों या शहीद सैनिकों को श्रद्धाजलि अर्पित की गई। कुलपति एम.जगदीश कुमार ने कहा कि सेना की विजय गाथा के सम्मान में सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया गया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें अपने भारतीय सैनिकों के लिए कोई समारोह का आयोजन करने का अवसर मिला है। सेना हमेशा से ही देश हित की रक्षा करती आई है और उनकेलिए इस तरह के कार्यक्रम देश भर में आयोजित होने चाहिए और इसमें भारत के हर नागरिक को भी बढ़-चढ़ कर शिरकत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 18 सितंबर 2016 को पाक रेंजर्स के हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद हमारी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर को गुलाम कश्मीर के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 29 सितंबर का दिन सभी भारतीयों के लिए विजय का पर्व है।

प्रो.जगदीश ने कहा कि देश के छह डिफेंस इंस्टीट्यूट जेएनयू से मान्यता प्राप्त है। इनमें कैडेट्स को डिग्री जेएनयू प्रशासन ही देता है। इन संस्थानों से भी कई पूर्व विद्यार्थी शनिवार को यहा पर समारोह में पहुंचे थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।