Move to Jagran APP

शाहबाद डेरी में पत्थर से कुचल कर किशोर की हत्या

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : शाहबाद डेरी इलाके में किशोर की पत्थर से कुचल कर हत्

By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Oct 2018 10:04 PM (IST)
Hero Image
शाहबाद डेरी में पत्थर से कुचल कर किशोर की हत्या

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

शाहबाद डेरी इलाके में किशोर की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला है। उसकी पहचान रोहन (14) के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रोहन होलंबी कलां के मेट्रो विहार में रहता था। रोहन शनिवार रात दोस्तों के साथ पास के ही साई जागरण में आया था। वह सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच  सुबह मेट्रो विहार से बाहर गड्ढों के पास रोहन का शव मिला। पुलिस ने बताया कि रोहन की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई थी।

आसपास के लोगों का कहना है कि वहां रोहन का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। सभी लड़के वहीं के रहने वाले थे। झगड़े के बाद जब आसपास के लोगों ने दोनों लड़कों को झगड़ा शांत करवा कर एक तरफ भेज दिया तो उसके बाद से रोहन गायब था। आशंका है कि उसके बाद फिर इनका रोहन से झगड़ा हुआ, जिसमें रोहन की हत्या कर दी गई। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में भी ले लिया है। इस दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया तो लोगों ने उस आरोपी को पुलिस से छुड़वा कर मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस तुरंत संदिग्ध आरोपी को गाड़ी में डालकर वहां से चली गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ी का पीछा भी किया था कि संदिग्ध आरोपी की पिटाई की जाए। फिलहाल, रोहन की हत्या का शक उसके ही साथियों पर है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।