Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानिए अब दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश, मौसम विज्ञानी ने बताया समय और दिन

वैज्ञानिक असीम कुमार मित्रा ने बताया कि देश के कुछ राज्यों में 8 फरवरी की शाम से 10 फरवरी की सुबह तक बरसात होगी इसमें पंजाब हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हिस्से शामिल है। मैदानी इलाकों में अभी बरसात होगी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Sun, 06 Feb 2022 05:34 PM (IST)
Hero Image
मौसम विज्ञानी ने बताया कि अभी बरसात की संभावना बनी हुई है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को अभी बरसात से पूरी तरह से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि इस सप्ताह भी बरसात हो सकती है और तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना भी सुनाई पड़ेगी। इसके अलावा फिलहाल अभी ठंड से भी राहत नहीं मिलने वाली है। सुबह-शाम इसका अहसास बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में तो हल्की बारिश होगी मगर कुछ अन्य इलाकों में इसकी तेद रफ्तार भी देखने को मिलेगी। वैसे रविवार को खिली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत प्रदान जरूर की है मगर इस सप्ताह एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक असीम कुमार मित्रा ने बताया कि देश के कुछ राज्यों में 8 फरवरी की शाम से 10 फरवरी की सुबह तक बरसात होगी, इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हिस्से शामिल है। मैदानी इलाकों में अभी बरसात होगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना और कुछ जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिलेगा।

स्काइमेट वेदर की ओर से बताया गया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्सों पर है। निचले स्तरों में केरल के दक्षिणी भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विज्ञानी महेश पालावत ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई।

शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा के एक या दो हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी संभव है। केरल और तमिलनाडु के साथ-साथ असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय पर एक बार फिर 8 और 9 फरवरी को बारिश और बर्फ़बारी की गतिविधियां संभव हैं। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश और कितने दिनों तक पड़ेगा कोहरा, पढ़िए 11 फरवरी तक मौसम का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में पैरामेडिकल शिक्षिका करती थी ये गंदा काम, 20 दिनों की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चढ़ी पुलिस के हत्थे

ये भी पढ़ें- पति ने पत्नी को गिफ्ट में दिया था महंगा मोबाइल, पत्नी उसे लेकर चली गई प्रेमी के पास, पढ़िए फिर क्या हुआ?

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट में अस्पताल की तरफ से बताया गया कि मृत्यु के बाद बदल जाते हैं अधिकार, पढ़िए क्या है एक परिवार से जुड़ा पूरा मामला?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें