Move to Jagran APP

आप से नाराज लोगों को भी साध रहे मनोज तिवारी

भाजपा ने भले ही अब तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार में खुद को अपनी सीट पर झोंक दिया है। बिना बताए कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर चौंकाने वाले मनोज तिवारी ने हाल के दिनों में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वह पार्टी में टिकट का दावा कर रहे नेताओं से मिल रहे हैं। साथ ही अपने से दूर हुए नेताओं को करीब लाने में भी जुटे हुए हैं। इस कड़ी में उन्होंने आप से नाराज लोगों को भी साधना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 31 Mar 2019 10:40 PM (IST)
Hero Image
आप से नाराज लोगों को भी साध रहे मनोज तिवारी

स्वदेश कुमार, पूर्वी दिल्ली

भाजपा ने भले ही अब तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार में खुद को अपनी सीट पर झोंक दिया है। बिना बताए कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर चौंकाने वाले मनोज तिवारी ने हाल के दिनों में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वह पार्टी में टिकट का दावा कर रहे नेताओं से मिल रहे हैं। साथ ही अपने से दूर हुए नेताओं को करीब लाने में भी जुटे हुए हैं। इस कड़ी में उन्होंने आप से नाराज लोगों को भी साधना शुरू कर दिया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के वर्तमान सांसद मनोज तिवारी शनिवार रात अचानक आम आदमी पार्टी की दिवंगत नेता संतोष कोली के घर पहुंच गए। 2013 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीमापुरी से आप की प्रत्याशी संतोष कोली की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके भाई धर्मेंद्र कोली को टिकट दिया गया और वह जीत गए, लेकिन 2015 के चुनाव में उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। इसके बाद से संतोष का परिवार आप से नाराज है। मां कलावती और पिता रंजीत कोली के साथ धर्मेंद्र आज भी सुंदर नगरी में 22 गज के मकान में रहते हैं।

कोली के घर मनोज तिवारी के पहुंचने पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। मनोज तिवारी ने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत की। कलावती ने कहा कि उनकी बेटी की मौत के पीछे हादसा नहीं साजिश थी, लेकिन इस मामले की जांच नहीं हो पाई। इस पर मनोज तिवारी ने सिर्फ इतना कहा कि सब कुछ ठीक होगा। उनकी इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि परिवार भाजपा से जुड़ेगा। हालांकि इस पर पार्टी नेता अभी कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन यह साफ है कि सुंदर नगरी में आप की मजबूत पकड़ को ढीली करने की तैयारी भाजपा की तरफ से की गई है। धार्मिक आयोजनों में भी शिरकत

सुंदर नगरी से निकलने के बाद मनोज तिवारी ने जगतपुरी, गामड़ी और सोनिया विहार में सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। सोनिया विहार में उन्होंने भजन भी सुनाया। इसके बोल थे, मेरे श्याम प्रभू खाटू वाले मुझे यूं ही बुलाते रहना, कर कृपा दया मुझ पर अपना चौकीदार बनाते रहना। मनोज तिवारी ने कहा ऐसे धार्मिक आयोजन हमें हमारे कर्तव्य बोध का ज्ञान कराते हैं और सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान उनके साथ नवीन शाहदरा के जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, उपाध्यक्ष भारत माहौर, आनंद त्रिवेदी, निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बल्लन, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर यूके चौधरी मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।