Move to Jagran APP

लाजपत नगर-मयूर विहार कॉरिडोर पर दौड़ी मेट्रो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : नए साल के आगमन के एक दिन पहले ही पिंक लाइन के 9.7 किलोमीटर लंबे ल

By JagranEdited By: Updated: Mon, 31 Dec 2018 08:22 PM (IST)
Hero Image
लाजपत नगर-मयूर विहार कॉरिडोर पर दौड़ी मेट्रो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : नए साल के आगमन के एक दिन पहले ही पिंक लाइन के 9.7 किलोमीटर लंबे लाजपत नगर-मयूर विहार फेज एक कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया। केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेट्रो भवन से हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। शाम चार बजे से यह कॉरिडोर यात्रियों के लिए खुल गया।

उद्घाटन समारोह में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस कॉरिडोर के खुलने से पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली के बीच आवागमन की सुविधा आसान हो गई है। मयूर विहार पाकेट-एक स्टेशन से 10-12 मिनट में लाजपत नगर पहुंचा जा सकेगा। पिंकलाइन के 57.16 किलोमीटर हिस्से पर दो भागों में परिचालन

लाजपत नगर-मयूर विहार पाकेट एक कॉरिडोर 58.59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का हिस्सा है। पिंक लाइन के 47.46 किलोमीटर हिस्से पर पहले से परिचालन जारी है। अब नवनिर्मित कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने से पिंक लाइन के 57.16 किलोमीटर नेटवर्क पर मेट्रो सेवा उपलब्ध हो गई है, जिसपर दो हिस्सों में परिचालन हो रहा है। पिंक लाइन पर व्यस्त समय में हर 5:12 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध है। पहला हिस्सा- मजलिस पार्क से मयूर विहार तक

इस कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने से पिंक लाइन पर बाहरी दिल्ली के मजलिस पार्क से सीधे मयूर विहार तक मेट्रो सेवा उपलब्ध हो गई है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 39.36 किलोमीटर है। इससे यात्रियों का समय और किराया दोनों बचेगा।

दूसरा हिस्सा- त्रिलोकपुरी-शिव विहार कॉरिडोर

पिंक लाइन का दूसरा हिस्सा त्रिलोकपुरी-शिव विहार कॉरिडोर है। इसकी लंबाई 17.18 किलोमीटर है। 31 अक्टूबर से इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन हो रहा है। दो स्टेशनों के बीच कॉरिडोर तैयार नहीं

जमीन की समस्या के कारण मयूर विहार पाकेट एक व त्रिलोकपुरी, इन दो स्टेशनों के बीच कॉरिडोर तैयार नहीं हो पाया है। लिहाजा इस हिस्से पर परिचालन शुरू होने में वक्त लगेगा। जमीन की समस्या आड़े नहीं आती तो पिंक लाइन दो हिस्सों में बंटी नजर नहीं आती।

मयूर विहार पाकेट एक बना इंटरचेंज स्टेशन

नए कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने से मयूर विहार पाकेट एक इंटरचेंज स्टेशन बन गया है। यह ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21-नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली) के साथ इंटरचेंज स्टेशन है। दिल्ली एनसीआर में इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना हुआ आसान

नए कॉरिडोर पर पांच स्टेशन हैं, जिसमें विनोबा पुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन शामिल हैं। हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन पर उतर कर यात्री निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे। यह दिल्ली के चार बड़े रेलवे स्टेशनों में से एक है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व आनंद विहार स्टेशन पहले ही मेट्रो नेटवर्क से जुड़े हैं। इस सूची में अब निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन भी शामिल हो गया है। इससे पूर्वी, बाहरी दिल्ली समेत नोएडा व वैशाली से भी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान हो गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।