Move to Jagran APP

जेएनयू में महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

जासं, नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कर्मचारी परिसर स्थित सर्वेट क्वार्टर में

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:41 PM (IST)
Hero Image
जेएनयू में महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

जासं, नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कर्मचारी परिसर स्थित सर्वेट क्वार्टर में रहने वाली 24 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित हॉस्टल की मेस में काम करता है। महिला की शिकायत पर वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में 28 मई को महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि संजय नामक युवक उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और उनका पीछा भी कर रहा है। यही नहीं उनकी तस्वीर को उसने सोशल नेटवर्किग साइट पर डाल रखा था। इसका विरोध करने पर उसने महिला के साथ बदसुलूकी की और बात न करने पर धमकी भी दी। घटना से परेशान महिला ने आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।