घर में ठहरी विदेशी छात्रा से व्यापारी ने की छेड़छाड़
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : नेबसराय में घर में ठहरी विदेशी छात्रा से एक व्यापारी ने
By JagranEdited By: Updated: Mon, 29 Oct 2018 09:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : नेबसराय में घर में ठहरी विदेशी छात्रा से एक व्यापारी ने छेड़छाड़ की। पीड़िता व्यापारी की बेटी के स्कूल में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस से आई थी। पीड़िता की शिकायत पर नेबसराय थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक नामी स्कूल में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोगाम के तहत फ्रांस से आई है। उसे इसी स्कूल की एक छात्रा के नेबसराय स्थित घर में ठहराया गया था। छात्रा के पिता का इलाके में ही कारोबार है। विदेशी छात्रा का कहना है कि 18 अक्टूबर को वह अपने सहपाठियों के साथ जयपुर जाने के लिए कमरे में पै¨कग कर रही थी। तभी आरोपित आया और उसे समझाने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती गले लगा लिया। पीड़िता ने यह बात आरोपित की बेटी को नहीं बताई। हालांकि ट्रिप पर जाने के बाद अपनी क्लास की उन लड़कियों को बताई जिनके साथ वह फ्रांस से आई थी। पीड़िता की सहेलियों ने स्कूल प्रशासन को सारी बात बताई। छात्रा के ट्रिप से लौटने के बाद स्कूल की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। साथ ही पीड़िता को स्कूल की ही दूसरी छात्रा के साथ शिफ्ट कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार बताया जा रहा है, वहीं पीड़ित छात्रा अपने देश चली गई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपित व्यापारी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।