12 साल की बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी से सकते में दिल्ली वाले
12 साल की बच्ची के साथ निर्भया की तरह ही दरिंदगी की गई है। बच्ची के शरीर के पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। एम्स में भर्ती बच्ची की हालत 2 दिन बाद भी गंभीर बनी हुई है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दिए हुए 5 महीने भी नहीं बीते हैं कि 12 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना ने दिल्ली वासियों को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं और एम्स में भर्ती उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, 12 साल की बच्ची के साथ निर्भया की तरह ही दरिंदगी की गई है। बच्ची के शरीर के पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद बच्ची के सिर और शरीर पर 5 बार से ज्यादा कैंची के वार किए। इसके बाद कमरे में बच्ची को मरा समझकर दरिंदे फरार हो गए। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती इस बच्ची की हालत बेहद गंभीर है।
खून से सनी बच्ची दरवाजे तक आई घिसटती हुई
12 साल की बच्ची के साथ पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में हैवानियत की यह घटना हुई है। जिस समय बच्ची के साथ दरिंदगी हुई वह कमरे में अकेली थी। पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ फिर कैंची से सिर और शरीर पर कई वार किए और मरा समझकर दरिंदे फरार हो गए। दरिंदगी के बाद बच्ची बेहोश हो गई और होश में आने पर वह किसी तरह घिसटती हुई कमरे के दरवाजे तक पहुंची। फिर पड़ोसी के दरवाजे पर दस्तक देने के बाद पूरा मामला सामने आया।
पड़ोसियों ने दी दरिंदगी की जानकारी
खून से सनी 12 साल की बच्ची की हालत देखकर पड़ोसी भी सहम गए और उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने सिर व कटे हुए हिस्सों में टांके लगाए और फिर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। लड़की ने जो बयान के मुताबिक, दरिंदगी में 2 लड़के शामिल थे। पुलिस को शक है कि ये दोनों बच्ची के जानकार भी हो सकते हैं। यानी ये मामला सामूहिक दुष्कर्म का है।
परिवार के सभी सदस्य जाते हैं काम पर
पीड़ित बच्ची के परिवार में उसके माता-पिता एक अलावा एक बड़ी बहन भी है। माता-पिता फैक्ट्री में काम करते है तो बड़ी बहन भी काम पर जाती है। इस दौरान बच्ची अपने कमरे में अकेली रहती है। वारदात के दौरान भी परिवार के बाकी तीनों सदस्य काम पर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि यह वारदात मंगलवार शाम 4 बजे के आसपास हुई है।
बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की मुखिया स्वाति मालीवाल ने पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस स्टेशन के एसएचओ को नोटिस भेजा है। DCW ने पुलिस से FIR की कॉपी, एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report) और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी आगामी 8 अगस्त तक देने को कहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।