Move to Jagran APP

दिल्ली में निजी स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दीवाली पर 4 दिन की रहेगी छुट्टी

दिल्ली के निजी स्कूलों में दीवाली की छुट्टियों का एलान किया गया है। 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बंद रहेंगे। छात्रों शिक्षकों और कर्मचारियों को 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। इस दौरान बच्चों को ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने के प्रति जागरुक किया गया है। प्रधानाचार्यों ने बताया कि इस अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट कार्य भी दिया गया है।

By Ritika Mishra Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 26 Oct 2024 04:47 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के निजी स्कूलों में चार दिन रहेगी दीवाली की छुट्टी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में दीपावली के त्योहार को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, कुछ सरकारी स्कूलों में एक दिन तो कुछ में दो दिन की छुट्टी रहेगी।

निजी स्कूलों की प्रधानाचार्यों ने बताया कि स्कूलों में छोटी दीपावली से लेकर भाई दूज तक अवकाश रहेगा। इस दौरान बच्चों को ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने के प्रति जागरुक किया गया है। प्रधानाचार्यों ने बताया कि इस अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट कार्य भी दिया गया है। उन्हें दीपावली और भाई दूज से संबंधित निबंध, पेंटिंग बनाने का कार्य दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के कुछ अंक भी उनकी परीक्षाओं में जोड़े जाएंगे।

30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे

एक्शन कमेटी ऑफ अनएडेड रिकॉग्नाइज्ड प्राइवेट स्कूल्स के अध्यक्ष भरत अरोड़ा ने कहा कि निजी स्कूलों में चार दिन की छुट्टियां रहेंगी। 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को सीधे चार नवंबर को स्कूल आना होगा। वहीं, विद्यार्थियों को मास्क पहन कर स्कूल आने की सलाह दी गई है।

ग्रीन पटाखे जलाने की सलाह

पटपड़गंज स्थित नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या वीना मिश्रा ने बताया कि स्कूल में 30 अक्टूबर से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और चार नवंबर को स्कूल खुलेगा। उन्होंने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए विद्यार्थियों को पटाखे न जलाने के प्रति जागरुक किया गया है। उन्हें सलाह दी गई है कि अगर उन्हें पटाखे जलाने हैं तो ग्रीन पटाखों का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- Diwali 2024: दीवाली में आतंकी घटना की आशंका, दिल्ली पुलिस अलर्ट; बाजारों में लगा रही गश्त

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।