Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मकान की छत का हिस्सा गिरा, बच्चे की मलबे में दबकर मौत; महिला घायल

न्यू अशोक नगर इलाके में पुराने मकान की छत का हिस्सा गिरने से महिला व उसका बच्चा मलबे में दब गए। कविता व उसके दो वर्षीय बेटे वंश को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरो ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं पता किया जा रहा है कि इस मकान को निगम ने जर्जर घोषित किया हुआ था या नहीं।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 13 Aug 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
न्यू अशोक नगर इलाके में पुराने मकान की छत का हिस्सा गिरा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में वर्षा का सिलसिला जारी है। दल्लूपुरा गांव में मंगलवार दोपहर को जर्जर मकान की छत गिरने से महिला और उसका छोटा बच्चा मलबे में दब गए।

वहीं, गंभीर हालत में दोनों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने दो वर्षीय बच्चे वंश को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां दुर्गा उर्फ कविता को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है।

मकान 38 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। निगम ने इसे जर्जर घोषित नहीं किया था। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, मृतक बच्चे के पिता अजय का आरोप है कि मकान मालिक राहुल उस पर पुलिस को दिए गए बयान को वापस लेने का दबाव बना रहा है। अजय मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है।

बताया गया कि वह पिछले दो वर्षों से दल्लूपुरा गांव स्थित राहुल के मकान में 2500 रुपये माह के किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। परिवार में पत्नी दुर्गा और एक बेटा वंश है। अजय नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है।

अजय ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी घर का काम खत्म करके बेटे को सुला रही थी। छत के गार्डर जंग लगकर गल चुके हैं। अचानक से छत भर भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दोनों दब गए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। दोनों को मलबे से निकाला गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Delhi VIDEO: आधी रात घर में घुसे 12 बदमाश, परिवार को लाठी-डंडों से पीटा; महिलाओं समेत कई लोगों की हड्डियां टूटी

मृतक के पिता का कहना है कि पहले मकान मालिक ने दावा किया था कि वह घायल का इलाज करवाएगा, उसके बाद पलट गया। पुलिस को दिए गए बयान को वापस लेने का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें- Delhi House Collapse: अमन विहार में दो मंजिला इमारत ढही, एक युवक पर गिरा मलबा