Move to Jagran APP

अब इसे 'जमैका मार्ग' कहिए, दिल्ली के इस रोड का बदल रहा है नाम; MCD ने पारित किया प्रस्ताव

उच्चायुक्त ने 20 सितंबर को अपने बाद के ईमेल में उक्त सड़क का नाम मार्कस गर्वे मार्ग के बजाय जमैका मार्ग रखने का प्रस्ताव रखा था। अपनी सहमति जताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जमैका सरकार द्वारा अर्थशास्त्री समाज सुधारक और राजनीतिक नेता डॉ. बी.आर. अंबेडकर को दिए गए सम्मान के बदले में वसंत विहार में बी-9 लेन/रोड का नाम जमैका मार्ग रखा जा सकता है।

By Agency Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 28 Oct 2024 05:32 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के इस रोड का नाम बदलकर जमैका मार्ग किया गया।
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सोमवार को सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके के एक मार्ग का नाम बदलकर 'जमैका मार्ग' कर दिया है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि वसंत मार्ग पर बी-9 रोड (हाउस नंबर 7, वसंत मार्ग) से बी-8 स्ट्रीट (हाउस नंबर बी-8/26), वसंत विहार तक के मार्ग का नाम अब बदलकर जमैका मार्ग किया जाएगा। इसका वर्तमान नाम जमैका के पहले राष्ट्रीय नायक और कार्यकर्ता मार्कस मोसिया गार्वे के सम्मान में मार्कस गार्वे मार्ग है।

कैरेबियाई देश के साथ भारत के संबंध होंगे और बेहतर

सड़क का प्रस्तावित नाम बदलने को दोनों देशों और उनके लोगों के बीच मजबूत सद्भावना के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। इसमें कहा गया है कि इसका उद्देश्य उनके द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और कैरेबियाई देश के साथ भारत के विश्वास और दोस्ती का एक अटूट बंधन बनाना है। 

जमैका के उच्चायोग ने नाम बदलने का रखा था प्रस्ताव

इसमें कहा गया है, "किंग्स्टन में टॉवर स्ट्रीट का नाम बदलकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखने के संबंध में पारस्परिकता को भी ध्यान में रखा गया है।" सितंबर में विदेश मंत्रालय (एमईए) और एमसीडी को लिखे एक पत्र में जमैका के उच्चायोग ने सड़क का नाम बदलकर जमैका मार्ग रखने का प्रस्ताव रखा था।

जमैका में एक सड़क का नाम अंबेडकर के नाम पर

प्रस्ताव में कहा गया है, "उच्चायुक्त ने 20 सितंबर को अपने बाद के ईमेल में उक्त सड़क का नाम 'मार्कस गर्वे मार्ग' के बजाय 'जमैका मार्ग' रखने का प्रस्ताव रखा था। जमैका उच्चायोग ने विदेश मंत्रालय को भी यही बात बताई है।" अपनी सहमति जताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, "जमैका सरकार द्वारा भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता डॉ. बी.आर. अंबेडकर को दिए गए सम्मान के बदले में वसंत विहार में बी-9 लेन/रोड का नाम 'जमैका मार्ग' रखा जा सकता है।"

भलस्वा में भी बदला रोड का नाम

इसके अतिरिक्त, एमसीडी ने वार्ड 17 के अंतर्गत भलस्वा फ्लाईओवर से आईटीआई रोड, जहांगीरपुरी और हरिजन कॉलोनी तक मुख्य सड़क का नाम क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता और भलस्वा गांव के पूर्व प्रधान स्वर्गीय गोकुल चंद मार्ग के सम्मान में रखने का प्रस्ताव पारित किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अस्पतालों में 200 करोड़ का घपला, LG सक्सेना ने 5 इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।