Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'पत्नी का कातिल हूं गिरफ्तार कर लो', न पसीजा कलेजा; पति ने एक झटके में छीन लीं सांसें

Delhi Murder Case दिल्ली में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का कातिल है उसे गिरफ्तार कर लो। यह सुनकर पुलिस को यकीन नहीं आया लेकिन मौके पर जाकर देखा तो कमरे में लाश पड़ी मिली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए आखिर पत्नी को क्यों मारा?

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 20 Aug 2024 09:11 PM (IST)
Hero Image
पत्नी की हत्या करके थाने पहुंचा पति। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। एक युवक अपनी पत्नी की हत्या कर मौर्या एन्क्लेव थाने पहुंच गया। जहां उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी की हत्या कर, खुद को पुलिस के हवाले करने आया है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी का कातिल है।

पुलिस आरोपित की बात की जांच करने के लिए उसे घर लेकर गई। जहां पुलिस ने पाया कि एक कमरे में उसकी पत्नी पड़ी है। पुलिस उसे पास के ही एक अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 32 वर्षीय मंदीप के रूप में हुई है।

उत्तरी-पश्चिमी जिला के पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कर शास्त्री नगर में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया है।

थाने पहुंच कर दी वारदात की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपित की पहचान 37 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। संजय ने मंगलवार की रात करीब 3:30 बजे कमरे में सो रही अपनी पत्नी के मुंह को तकिया से दबा दिया। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर तड़के करीब 5:30 बजे मौर्या एंक्लेव थाना पहुंच कर इस वारदात की जानकारी दी।

पुलिस ने कमरे से बरामद किया शव

वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपित को लेकर उसके घर पहुंची। जहां पुलिस ने पहली मंजिल पर एक कमरे से महिला के शव को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि संजय की मंदीप से 2016 में शादी हुई थी।

पत्नी के चरित्र पर था शक

वह पीतमपुरा में अपने मकान में रहता था। भूतल पर उसके परिजन रहते हैं, जबकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहता था। संजय चाइनीज ट्रांसलेटर का काम करता था। आरोपित ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ। उसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सो गए। देर रात उसने पत्नी के मुंह पर तकिया डालकर दबा दिया, फिर उसका गला दबा दिया।

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Case: क्या डॉ. संदीप घोष का भी होगा पॉलीग्राफ टेस्ट?, CBI को दी गलत जानकारी

वहीं, पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना के झगड़े से तंग आ चुका था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस आरोपित से पूछताछ कर अन्य जानकारी भी जुटा रही है। कई अन्य पहलुओं से भी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'मां-बाप को शव देखने की इजाजत क्यों नहीं दी गई' SC की ममता सरकार को फटकार; पढ़ें सुनवाई की 10 बड़ी बातें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें