Move to Jagran APP

मम्मा उठो ना प्लीज... खून से लथपथ थी महिला, बच्ची ने पुलिस को बताया कत्ल का ऐसा राज; अफसरों के उड़ गए होश

Delhi Woman Murder Case राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। महिला का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने किया है। प्रेमी को शक था कि महिला के किसी और व्यक्ति से संबंध हैं इसी शक के आधार पर उसने महिला की जान ले ली। वहीं महिला की बच्ची ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी बताई।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 14 Oct 2024 10:32 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली की एक कॉलोनी में महिला की चाकू से हत्या की गई। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Delhi Murder Case दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र की गड्डा कालोनी में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। तीन बच्चों के पिता आरोपित तौफीक को शक था कि उसकी प्रेमिका के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Woman Murder Case पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पीसीआर काल से एक सूचना मिली थी कि एक महिला को तौफीक उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति ने चाकू मार दिया है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर 30 वर्षीय महिला का शव मिला। वह अपने परिवार के साथ खड्डा कालोनी में रहती थी। महिला के पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। मौके पर मृतक महिला की बेटी मिली।

खून से लथपथ थी महिला

उसने पुलिस को बताया कि वह सुबह से अपनी मां की तलाश कर रही थी। लेकिन वह नहीं मिली। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी बहन और भाई के साथ घर के पहली मंजिल पर गई तो देखा कि उनकी मां खून से लथपथ है। मृतका के बच्चों ने तौफीक नाम के आरोपित पर हत्या का शक जाहिर किया है।

आरोपित तौफीर गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित तौफीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी प्रेमिका के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे। वह उसे धोखा दे रही थी। इसलिए आरोपित ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

हत्या के मामले में आरोपित गिरफ्तार

शाहीन बाग थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपित अमान सैफी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इसे तब दबोचा गया जब यह मालवीय नगर इलाके में अपने नवजात बच्चे को देखने पहुंच रहा था। पहले से सतर्क पुलिस की भनक जैसे ही आरोपित को लगी, उसने भागने की कोशिश की लेकिन इसे दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें- Aman Murder Lucknow: युवक की हिरासत में मौत मामले में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, स‍ियासत शुरू

आरोप है कि अमान ने इस वर्ष 28 अप्रैल को एक निर्माण साइट पर मौजूद गार्ड पर चाकू से वार किया था। छानबीन में पता चला कि अमान पर सात प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें पुलिस व निगमकर्मी के साथ मारपीट से जुड़े मामले भी हैं।

यह भी पढ़ें- पिता व भाई की जमानत के लिए नहीं थे रुपये, युवक ने शुरू कर दिया स्मैक तस्करी का धंधा; पुलिस ने भेजा जेल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें