Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सलाम कर मिलाया हाथ और फिर सिर में मार दी गोली, 2017 में बड़े भाई इमरान को भी उतारा था मौत के घाट

Murder in Delhi राजधानी दिल्ली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही युवक की हत्या की वजह सामने आ पाएगी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 13 Aug 2024 06:41 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली हाई अलर्ट पर है। जाफराबाद थाना क्षेत्र के चौहान बांगर इलाके में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले बदमाशों ने युवक को सलाम कर हाथ मिलाया था।

मृतक की पहचान रिजवान उर्फ शेजी के रूप में हुई है। जान गंवाने वाला युवक कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान के गिरोह का बदमाश बताया जा रहा है। हत्या गैंगवार या रंजिश में हुई पुलिस जांच कर रही है। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी की है।

चौहान बांगर गली नंबर-पांच में रहता था युवक

रिजवान परिवार के साथ चौहान बांगर गली नंबर-पांच में रहता था। परिवार में मां, भाई इरफान व एक बहन है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3:30 बजे रिजवान अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी दो बदमाश आए और सलाम करके उससे हाथ मिलाया। इस बीच एक ने पिस्टल निकाल कर करीब से उसके सिर में गोली मार दी।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वहीं, घायल हालत में उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिवाजन पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई केस दर्ज थे। इसका बड़ा भाई इमरान भी छेनू गिरोह से जुड़ा हुआ था। वर्ष 2017 में उसकी भी हत्या हुई थी। उसकी हत्या का आरोप गैंगस्टर नासिर गिरोह पर लगा था।

यह भी पढ़ें- 'न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश' ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

इसके बाद रिजवान ने अपने दोस्त अरबाज के साथ मिलकर वर्ष 2018 को सीलमपुर के नबी अहमद की हत्या की थी। गत मार्च में गैंगस्टर हाशिम बाबा के गुर्गे सुहैल चप्पल ने सीलमपुर में अरबाज की हत्या करवाई थी।

यह भी पढ़ें- लाडली बेटी की लाश देख कांपा मां का दिल, घर से नौकरी के लिए निकली थी मुस्कान; दोस्त ने पूछताछ में दी अहम जानकारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें