Move to Jagran APP

Sanjay Singh: AAP में संजय सिंह का बढ़ा कद, पार्टी में मिली अब ये नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बात की घोषणा एक औपचारिक पत्र जारी कर की गई। यह पत्र आप पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता द्वारा जारी किया गया। जिसके बाद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट दिल्ली को सीएम अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा।

By Agency Edited By: Monu Kumar Jha Published: Fri, 05 Jul 2024 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 03:38 PM (IST)
AAP News: सांसद संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष किया गया नियुक्त। फाइल फोटो

एएनआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज अपने संसदीय दल के नेता की घोषणा कर दी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जिसके बाद संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने का अवसर दिया।

सिंह ने आगे लिखा कि केजरीवाल जी द्वारा पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.