Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आम आदमी पार्टी ने की Ambedkar Fellowship की शुरुआत, यहां जानिए पूरी डिटेल

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा गया है कि इस फेलोशिप प्रोग्राम के शुभारंभ के साथ हम राजनीतिक के प्रति उत्साही युवाओं को आमंत्रित कर रहे हैं जिनके पास राजनीति के प्रति जुनून है और वो देश में बदलाव लाना चाहते हैं। 11 महीने की अवधि में फेलो को वरिष्ठ नेताओं और पेशेवरों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Mon, 27 Nov 2023 03:04 PM (IST)
Hero Image
आम आदमी पार्टी ने की Ambedkar Fellowship की शुरुआत, यहां जानिए पूरी डिटेल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने स्थापना दिवस पर ‘अंबेडकर फेलोशिप फॉर पॉलिटिकल चेंज’ की शुरुआत की है। यह फेलोशिप 11 महीने के लिए होगी और काम करने का स्थान हाइब्रिड आधार पर होगा। आवेदन https://ambedkarfellowship.aamaadmiparty.org वेबसाइट पर किया जा सकेगा।

इस अवसर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप देश में कहां रहते हैं। अगर आप में भारतीय राजनीति को बदलने और भारत को दुनिया का नंबर-एक देश बनाने का जज्बा है तो यह फेलोशिप प्रोग्राम आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा गया है कि इस फेलोशिप प्रोग्राम के शुभारंभ के साथ हम राजनीतिक के प्रति उत्साही युवाओं को आमंत्रित कर रहे हैं जिनके पास राजनीति के प्रति जुनून है और वो देश में बदलाव लाना चाहते हैं।

11 महीने की होगी फेलोशिप

विविध पृष्ठभूमि के स्नातक/युवा पेशेवर, जिनकी अनुसंधान, मीडिया और कम्युनिकेशन में गहरी रुचि है और जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है, वे आवेदन कर सकते हैं। 11 महीने की अवधि में फेलो को वरिष्ठ नेताओं और पेशेवरों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा।

As the 2024 Elections approach, this is your chance to shape the future of our nation.

Join us in our mission to build India No. 1 🇮🇳🌟

🔗 Apply Here: https://t.co/7S5RMz1gz7

🗓️… pic.twitter.com/sf5hmNYkAb— AAP (@AamAadmiParty) November 26, 2023

AAP कार्यकर्ता सर्वोच्च बलिदान को तैयार- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर देश भर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साल 2012 में संविधान दिवस के ही दिन ही हम सब लोगों ने मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी।

इन 11 वर्षों में हमारे सामने बहुत से उतार-चढ़ाव आए। बहुत मुश्किलें भी आईं। इसके बावजूद हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है और आज आप का एक-एक कार्यकर्ता देश को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने को तैयार है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के लिए ‘जय जवान, जय किसान, जय नौजवान’ नारा भी दिया।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि मुझे याद है, आंदोलन के समय रामलीला मैदान में लोग अक्सर पूछते थे कि आप लोग भ्रष्ट नहीं होंगे, इसकी क्या गारंटी है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं आप से जुड़े हर व्यक्ति से कहना चाहूंगा कि पिछले 11 वर्षों में जितना हमारी पार्टी को टारगेट किया गया, भारत के इतिहास में किसी और राजनीतिक पार्टी को इतना टारगेट नहीं किया गया है।

हम पर किए 250 से ज्यादा फर्जी केस- केजरीवाल

पिछले 11 वर्षों में इन्होंने हम पर 250 से ज्यादा फर्जी केस किए। ईडी, सीबीआइ, आयकर, दिल्ली पुलिस समेत कोई एजेंसी नहीं छोड़ी। फिर भी आज तक इन्हें हमारे खिलाफ हेराफेरी का कोई सुबूत नहीं मिला और न तो एक रुपये की रिकवरी ही हुई। यही हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाणपत्र है।

आंदोलन की कोख से निकल कर एक छोटी सी पार्टी देखते ही देखते एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। भारत के इतिहास की सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी बन गई। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि इन 11 वर्षों में जनता ने हमें बहुत प्यार दिया।

केजरीवाल ने कहा कि आज मेरा मन भारी है। यह पहला स्थापना दिवस है, जब मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर हमारे साथ नहीं है। उनको फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया है। भाजपा वाले आप को झुका नहीं पाए।

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज तक हमारा एक भी विधायक या नेता न बिका न टूटा। इनके परिवार भी नहीं टूटे, उन्होंने भी साथ दिया। हमारे नेताओं के पास भी कई बड़े-बड़े लोग आए और बोले कि मोदी जी से मिल जाओ, समझौता कर लो, हम मध्यस्थता करवा देंगे। उन्होंने कहा कि हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें