Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कल से दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे AAP नेता, CM आतिशी और मंत्रियों को मिला नया टास्क; अक्टूबर तक पूरा होगा काम

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने राजधानी में तैयारी शुरू कर दी है। सीएम आतिशी और मंत्रियों को सड़कों का औचक निरीक्षण करने का टास्क दिया गया है। सोमवार सुबह 6 बजे से नेता निरीक्षण करेंगे। सभी मंत्रियों को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी गई है। अक्टूबर तक सड़कों के निर्माण का काम पूरा किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 29 Sep 2024 02:49 PM (IST)
Hero Image
कल से दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे AAP नेता।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट से पहले राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों दिल्ली की सड़कों की हालत जानने के लिए अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने औचक निरीक्षण किया था। इसी क्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी और कैबिनेट मंत्रियों को सड़क पर उतरने का टास्क दिया है। सोमवार सुबह 6 बजे आप नेता औचक निरीक्षण के लिए निकलेंगे।

सड़कों के निरीक्षण के लिए सभी मंत्रियों को अलग-अलग इलाकों का जिम्मा दिया गया है। इससे पहले सभी मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। सभी ने एकमत से यह निर्णय लिया कि दिल्ली के सड़कों की हालत को जानने के लिए सड़कों पर उतरना जरूरी है। ऐसे में सीएम भी सड़कों पर उतरकर इलाके का हाल जानेंगी। 

— AAP (@AamAadmiParty) September 29, 2024

दिल्ली के सड़कों का बुरा हाल: CM आतिशी

वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने भी माना है कि दिल्ली के सड़कों का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के पास 1400 किलोमीटर लंबाई वाली सड़कें हैं। कहीं मानसून से सड़कें टूट गई हैं तो कहीं जल बोर्ड या अन्य किसी विभाग ने खोदाई की है और फिर से सड़कों को नहीं बनाया है। इन सड़कों की आज सभी मंत्रियों के साथ समीक्षा की गई। कल से सभी मंत्री और विधायक सड़कों पर उतरेंगे। 

अक्टूबर तक सड़कों के निर्माण का होगा काम पूरा

बता दें, मुख्यमंत्री ने स्वयं दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। कल सभी मंत्री और विधायक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों पर सुबह छह बजे से होंगे। एक सप्ताह में सड़कों का निरीक्षण पूरा किया जाएगा। उसके तुरंत बाद काम शुरू किया जाएगा, जो हर हाल में अक्टूबर में पूरा किया जाएगा। दीवाली तक सभी सड़कें बना दी जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः Delhi EV Policy: इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मार्च तक करने जा रही ये काम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें