Move to Jagran APP

संजय सिंह ने सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से यौन शोषण मामले में एलजी को लिखा पत्र, कहा- अपराधियों को रोकने में नाकाम

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण करने वाले मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने पीड़ित डॉक्टर के ट्रांसफर और आरोपी एमएस को सस्पेंड न करने पर सवाल उठाए हैं। इस बीच दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

By V K Shukla Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 14 Oct 2024 08:57 PM (IST)
Hero Image
संजय सिंह ने एलजी को लिखा पत्र।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा शासित राज्यों में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का आरोप लगाया है। इसे लेकर आप ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा की सरकारें अपराध और अपराधियों को काबू करने में पूरी तरह से नाकाम हैं।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां अपराध चरम पर है। सरेआम हत्या, लूट और महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष के नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम की गई हत्या है, जबकि उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मिली हुई थी।

और क्या बोले संजय सिंह

वहीं, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की है। इसके बाद भी ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की हत्या हो गई। लॉरेंस बिश्नोई नाम का गैंगस्टर पूरे देश में अपना गैंग चला रहा है। वह खुलेआम धमकी देता है और फिर मर्डर हो जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती।

महिला डॉक्टर से यौन शोषण पर एलजी को लिखा पत्र

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण करने वाले मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) के खिलाफ अभी तक कार्रवाई न होने पर उपराज्यपाल को पत्र लिखा है।

संजय सिंह ने कहा कि पीड़ित डॉक्टर को उस अस्पताल में क्यों ट्रांसफ़र किया, जहां आरोपी एमएस रहता था। आरोपी MS को सस्पेंड करने की जगह एक और अस्पताल का एमएस बना दिया। अभी तक उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से शिष्टाचार मुलाकात की। पीएमओ ने एक्स पर तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी। सीएम बनने के बाद आतिशी की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है।

आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मैं हमारी राजधानी के कल्याण और प्रगति के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच पूर्ण सहयोग की आशा करती हूं।

ये भी पढ़ें- दो पुरुष और 10 लड़कियां..., एक फ्लैट से जब सभी हुए गिरफ्तार तो दिल्ली पुलिस को मिले खतरनाक सुराग

आतिशी ने 21 सितंबर को संभाली थी सीएम पद की कमान

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 21 सितंबर को आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। आतिशी दिल्ली की आठवीं और अभी तक की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री हैं। शपथ लेने के बाद आतिशी अपने तेवर में दिखी थीं। सीएम आवास पर प्रेसवार्ता कर उन्होंने जनता को आश्वस्त किया था कि अब दिल्ली वालों के काम रुकने नहीं देंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें