Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MCD Standing Committee: एमसीडी की स्थायी समिति चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP

MCD Standing Committee Elections आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के सदस्य के लिए हुए चुनाव को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि 27 सितंबर को हुआ चुनाव अवैध और असंवैधानिक था।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 29 Sep 2024 09:27 PM (IST)
Hero Image
एमसीडी की स्थायी समिति चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP।

पीटीआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के सदस्य के लिए हुए चुनाव को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि 27 सितंबर को हुआ चुनाव अवैध और असंवैधानिक था।

भाजपा ने एमसीडी की 18 सदस्यीय स्थायी समिति की रिक्त सीट निर्विरोध जीत ली क्योंकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद मतदान में शामिल नहीं हुए। भाजपा ने हाल ही में एमसीडी की स्थायी समिति में रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव को लेकर दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें