Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'केजरीवाल की हत्या की रची जा रही साजिश', AAP के साथ कांग्रेस-सपा सहित कई पार्टियां जंतर-मंतर पर करेंगी प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेगी। उनके साथ आईएनडीआई गठबंधन की पार्टियां भी शामिल होंगी। संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि केजरीवाल की जेल में हत्या करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है।

By V K Shukla Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 29 Jul 2024 08:54 PM (IST)
Hero Image
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी आप।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस उन पार्टियों में शामिल हैं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद के मुद्दे को उठाने के लिए मंगलवार को जंतर-मंतर पर आईएनडीआई गठबंधन रैली का हिस्सा होंगी।

आप भाजपा पर केजरीवाल को जेल में हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है। पार्टी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा कर रही है कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है।

ये पार्टी होंगी शामिल

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, सीपीआइ, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी), शिव सेना (यूबीटी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन जैसे दल भी रैली में आ रहे हैं। हालांकि, सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर रैली में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मंगलवार को पता चल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 'कोचिंग सेंटर को रेगुलेट करने की मांग वर्षों से लेकिन केंद्र नहीं कर रही', राजेंद्र नगर मामले पर बोले संजय सिंह