Move to Jagran APP

केजरीवाल के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का त्रिपुरा के 'नतीजों' पर तंज- क्या JNU भी मांगे आज़ादी?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की इस आंधी में वाममोर्चा का 25 साल का किला ढह गया है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sun, 04 Mar 2018 07:29 AM (IST)
Hero Image
केजरीवाल के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का त्रिपुरा के 'नतीजों' पर तंज- क्या JNU भी मांगे आज़ादी?

नई दिल्ली (जेएनएन)। पूर्वोत्तर के अहम राज्यों में शुमार त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों के रुझानों-नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां पर 25 साल बाद लाल किला ढहता नजर आ रहा है। माणिक सरकार के नेतृत्व में वाममोर्चा की सत्ता जा रही है। इसको लेकर दिल्ली के पूर्व मंत्री और बागी आम आदमी पार्टी (AAP) नेता कपिल मिश्रा ने वाम दलों पर तंज कसा है। उन्होंने दो साल पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में देश विरोधी नारों पर तंज कसते हुए तुकबंदी के अंदाज में लिखा है- 'त्रिपुरा को मिल गई आज़ादी नागालैंड को मिल गई आज़ादी क्या केरल भी मांगे आज़ादी? क्या JNU भी मांगे आज़ादी?'

बता दें कि त्रिपुरा में इस बार मोदी लहर का असर दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की इस आंधी में वाममोर्चा का 25 साल का किला ढह गया है। 59 सीटों पर आ रहे नतीजों में भाजपा गठबंधन अभी तक 40 सीटों से अधिक पर बढ़त बना चुका है, वहीं वाम मोर्चा 20 से नीचे सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि सुबह त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 59 पर शनिवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे रुझानों भाजपा भारी पड़ती जा रही है। वहीं कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी है।

यहां पर गौर करने वाली बात है कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन चुनाव से पहले 6 विधायक त्रिणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे। इसके बाद टीएमसी के मुकुल रॉय भाजपा में चले गए और त्रिपुरा के सभी 6 विधायक भाजपा में विधिवत शामिल हो गए।

बता दें कि वरिष्ठ नेता और माणिक सरकार में मंत्री खगेन्द्र जमातिया का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। खगेन्द्र जमातिया मुख्यमंत्री माणिक सरकार के नेतृत्व वाली लेफ्ट फ्रंट सरकार में मतस्य, सहकारिता व फायर सर्विस विभाग के मंत्री और खोवई जिले की कृष्णापुर से सीपीएम के उम्मीदवार थे। ऐसे में अब 59 सीटों के नतीजे घोषित होंगे।

यह भी पढ़ेंः SSC पेपर लीक: CBI जांच पर अड़े प्रदर्शनकारियों से मिले दिल्ली प्रदेश BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।