Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: जमानत पर बाहर आया दुष्कर्म का आरोपी, पीड़ित महिला की बेटी पर फेंका तेजाब, फिर खुद पी लिया

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दुष्कर्म के मामले में पैरोल पर बाहर आने के बाद आरोपित ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की बेटी पर तेजाब फेंक दिया। बच्ची ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। उसके बाद आरोपित ने खुद भी तेजाब पी लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची सुरक्षित है।

By Rakesh Kumar SinghEdited By: Sonu SumanUpdated: Thu, 07 Dec 2023 09:59 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता की बेटी पर जमानत पर बाहर आए आरोपी ने फेंका तेजाब।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिला के आनंद पर्वत इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दुष्कर्म के मामले में पैरोल पर बाहर आने के बाद आरोपित ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की बेटी पर तेजाब फेंक दिया। बच्ची ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। उसके बाद आरोपित ने खुद भी तेजाब पी लिया।

तेजाब पीने के बाद आरोपित के पेट में तेज दर्द शुरू होने से वह तुरंत बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आनंद पर्वत थाना पुलिस ने प्रेम सिंह (50) को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ तेजाब फेंकने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ महीने पहले हुआ था मुकदमा दर्ज

डीसीपी मध्य जिला संजय कुमार सेन के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहती है। उनके परिवार में नाबालिग बेटी और अन्य सदस्य हैं। कुछ माह पहले महिला ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत में मामला विचाराधीन है।

बच्ची बाल-बाल बच गई

एक सप्ताह पूर्व प्रेम सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसके बाद वह महिला पर मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर उसने महिला की नाबालिग बेटी पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर में उनकी बेटी किसी काम से बाहर निकली थी। तभी आरोपित ने पीछा कर उसपर तेजाब फेंक दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गई। तेजाब उसके कपड़े पर पड़ा। इस कारण वह बच गई। इसके बाद हताश होकर उसने खुद भी तेजाब पी लिया।

ये भी पढ़ें- Delhi Zoo ने बनाया नया कीर्तिमान, शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद पिछले 5 साल में एक करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर