Move to Jagran APP

Delhi Rain: बाढ़ को लेकर प्रशासन ने विभागों को दिए निर्देश, यमुना के जलस्तर पर निगाह रखने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

पूर्वी जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें पुलिस दिल्ली नगर निगम शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रीत विहार के एसडीएम संदीप यादव ने कहा कि मानसून शुरू हो चुका है। यमुना के जलस्तर पर निगाह बनाने के लिए कंट्राेल रूम बना दिया गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचते ही खादर क्षेत्र को खाली करवाया जाएगा।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Sonu Suman Published: Sun, 30 Jun 2024 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 10:47 PM (IST)
बाढ़ को लेकर पूर्वी दिल्ली प्रशासन ने विभागों को दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें पुलिस, दिल्ली नगर निगम, शिक्षा विभाग, जल बोर्ड, दिल्ली यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रीत विहार के एसडीएम व बाढ़ के नोडल अधिकारी संदीप यादव ने कहा कि मानसून शुरू हो चुका है। यमुना के जलस्तर पर निगाह बनाने के लिए कंट्राेल रूम बना दिया गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचते ही खादर क्षेत्र को खाली करवाया जाएगा। लोगों के रहने के लिए राहत शिविर लगाए जाएंगे।

दिल्ली नगर निगम काे सफाई का देखना है इंतजाम

उन्होंने पुलिस से कहा कि कानून व्यवस्था बनाकर रखनी है। स्वास्थ्य विभाग काे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवानी है। दिल्ली नगर निगम काे सफाई का इंतजाम देखना है। शिक्षा विभाग को कहा कि खादर में रहने वाले जाे बच्चे स्कूलों में पढ़ते हैं, जलस्तर बढ़ने पर वह राहत शिविरों में रहते हैं। वह अगर देर से स्कूल पहुंचते हैं तो उन्हें कुछ न कहा जाए।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: बादल छाए रहे, लेकिन नहीं हुई बारिश; दिनभर रही उमस भरी गर्मी, अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.