Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में अफ्रीकी नागरिक की हत्या से सनसनी, बाइक सवारों ने गोली मारकर उतारा मौत के घायल

Delhi Murder News निहाल विहार के चंद्र विहार इलाके में शनिवार रात बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अफ्रीकी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शव भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी हत्या रंजिशन की गई है। वह एक आपराधिक मामले में जेल में रहकर आ चुका है।

By Sonu Rana Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 07 Jul 2024 07:11 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में अफ्रीकी नागरिक की गोली मारकर हत्या।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। निहाल विहार के चंद्र विहार इलाके में शनिवार रात बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अफ्रीकी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शव भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी हत्या रंजिशन की गई है।

वह एक आपराधिक मामले में जेल में रहकर आ चुका है। गोलीबारी की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। निहाल विहार थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को रात में मिली सूचना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात दस बजे के करीब पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से जानकारी मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे तो वहां पर घायल का इलाज चल रहा था।

दो पेट और एक पैर में लगी गोली

उसे तीन गोली मारी गई थी, जिनमें से दो गोली उसके पेट व एक गोली पैर में लगी थी। वह बयान देने की हालत में नहीं था। उसे अस्पताल लेकर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि गोली चंद्र विहार इलाके में मारी गई है।

कपड़े की दुकान पर खड़ा था नागरिक

पुलिस चंद्र विहार के ए ब्लॉक विकास विहार में पहुंची तो वहां पर कपड़े की दुकान के अंदर व बाहर खून बिखरा पड़ा था। वहां पर लोग भी इकट्ठा थे। आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार रात को अफ्रीकी नागरिक कपड़े की दुकान के बाहर खडा़ था।

जान बचाने को दुकान में भागा

इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। दो गोली लगने के बाद अफ्रीकी नागरिक जान बचाने के लिए कपड़े की दुकान में घुस गया। बदमाश उसका पीछा करते हुए दुकान में घुसे और उसके पैर में एक गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए, जहां पर यह वारदात हुई वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें