Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Heat Wave Alert: दिल्ली में कुछ दिन राहत के बाद फिर पड़ेगी प्रचंड गर्मी, लू को लेकर चार दिन का येलो अलर्ट

कई दिनों की आंशिक राहत के बाद राजधानी में गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। सोमवार से अगले चार दिनों तक लगातार लू वाली गर्मी सताएगी। मौसम विभाग की ओर 10 से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 09 Jun 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में कुछ दिन राहत के बाद फिर पड़ेगी प्रचंड गर्मी, लू को लेकर चार दिन का येलो अलर्ट

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कई दिनों की आंशिक राहत के बाद राजधानी में गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। सोमवार से अगले चार दिनों तक लगातार लू वाली गर्मी सताएगी। मौसम विभाग की ओर 10 से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह दिल्ली के तापमान में कुछ कमी आई थी। शनिवार को तो अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा, लेकिन रविवार से एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया जो अभी के समय में सामान्य है।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच जाएगा। तापमान बढ़ने के साथ तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी, जिसके चलते लू का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। खासतौर से खुली जगहों पर लू का असर ज्यादा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रह सकता है। चार दिन तक दिल्ली में हवा की रफ्तार भी 20 से 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

दूसरी ओर रविवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे यानी ''मध्यम'' श्रेणी में रिकार्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 180 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार को दिल्ली में अलग अलग जगहों का तापमान

स्थान                                            अधिकतम तापमान

नरेला                                                45.7 डिग्री

नजफगढ़                                          45.5 डिग्री

पीतमपुरा                                          44.8 डिग्री

स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स (अक्षरधाम)               44.8 डिग्री

पूसा                                                 44.1 डिग्री

आया नगर                                         43.9 डिग्री