Move to Jagran APP

AIIMS और GTB के डॉक्टरों को चेतावनी, हड़ताल वापस न लेने पर होगा एक्शन; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

Delhi Doctors Strike एम्स व जीटीबी अस्पताल ने रेजिडेंट डाक्टरों से हड़ताल वापस लेने के लिए कहा है। कहा गया कि अगर डॉक्टर हड़ताल वापस लेकर ड्यूटी पर नहीं लौटे तो कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सख्त चेतावनी दी गई है। दरअसल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 13 Aug 2024 10:34 PM (IST)
Hero Image
एम्स व जीटीबी के डॉक्टरों को चेतावनी दी गई है। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एम्स व जीटीबी अस्पताल ने रेजिडेंट डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने और तुरंत ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। साथ ही हड़ताल जारी रखने की सूरत में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

एम्स के रजिस्ट्रार द्वारा जारी एक आदेश सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट के एक पुराने आदेश के अनुसार, एम्स के 500 मीटर के दायरे में विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा कोई कर्मचारी संस्थान में काम व शैक्षणिक गतिविधियां नहीं रोक सकते। इन नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि किसी मरीज को इलाज से इनकार कर जान जोखिम में नहीं डाला जा सकता है। आदेश में संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे रेजिडेंट डॉक्टरों की उपस्थिति भेजने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 2 सितंबर तक बढ़ाई केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत, AAP पार्टी को फिर लगा झटका

रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत ड्यूटी पर वापस लौट आएं

इस मामले पर पूछे जाने पर एम्स प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दूसरी ओर जीटीबी अस्पताल प्रशासन ने वर्ष 2007 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि कोई भी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल में सेवाएं प्रभावित नहीं कर सकता। इसलिए रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत ड्यूटी पर वापस लौट आएं। ड्यूटी पर जल्दी वापस नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro: बुजुर्ग ने गलत तरकी से मुझे पीछे छुआ, 22 साल की छात्रा ने सोशल मीडिया पर बताई डरावनी आपबीती

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।