Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Air India: एयर इंडिया में तकनीकी खामी के कारण मास्को में हुई एहतियातन लैंडिंग, जांच के बाद फिर से भरी उड़ान

Air India की नई दिल्ली से बर्मिंघम (इंगलैंड) जाने वाली उड़ान में उस समय यात्रियों को थोड़े समय के लिए असहज महसूस हुआ। जब बीच सफर के दौरान ही फ्लाइट में तकनीकी खामी सामने आई। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से काम करते हुए प्लेन को आगे उड़ाने से पहले उतारना ही सही समझा। जिसके बाद रुस की राजधानी मास्को में लैंडिग कराई गई।

By Gautam Kumar Mishra Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 07 Sep 2024 03:14 PM (IST)
Hero Image
Air India: विमान में क्रू सहित सभी यात्री रहे सुरक्षित। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Air India technical fault: एअर इंडिया की नई दिल्ली से बर्मिंघम जाने वाली उड़ान में बीच सफर के दौरान ही तकनीकी खामी सामने आई। इसके बाद पायलट ने उड़ान को जारी रखने से बेहतर इसे बीच में ही उतारने का फैसला किया।

इसके बाद विमान की रुस की राजधानी मास्को में प्रि काशनरी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग सुरक्षित रही। विमान में क्रू सहित सभी यात्री सुरक्षित रहे।

मामला बुधवार का है। उड़ान भरने के करीब छह घंटे बाद विमान जब करीब 40 हजार फुट की ऊंचाई पर था, तब विमान में तकनीकी खामी का पता चला। इसके बाद पायलट ने उड़ान जारी रखने के बजाय इसे नजदीकी एयरपोर्ट की ओर डाइवर्ट कर लैंडिंग करने का फैसला लिया।

इस समय विमान रूस की वायु सीमा के भीतर था। पायलट ने पाया कि रूट के सर्वाधिक नजदीक मास्को है। इसके बाद वहां की एटीसी से संपर्क कर लैंडिग की अनुमति ली गई। जानकारी के अनुसार लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को बर्मिंघम रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: Special Train News: दिल्ली से बिहार के लिए 22 सितंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई स्टेशनों पर होगा ठहराव