Move to Jagran APP

Coronavirus Delhi Red Zones List: ये हैं दिल्ली के 11 जिलों में 97 हॉटस्पॉट, पढ़िए- पूरी लिस्ट

Delhi Red Zones List केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में शामिल किए गए हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 02 May 2020 07:14 AM (IST)
Hero Image
Coronavirus Delhi Red Zones List: ये हैं दिल्ली के 11 जिलों में 97 हॉटस्पॉट, पढ़िए- पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Coronavirus Hotspots List: राजधानी दिल्ली में सभी 11 जिले रेड जोन में शामिल हैं। इन 11 जिलों में फिलहाल 97 हॉटस्पॉट हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली के सभी 11 जिले- साउथ-ईस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ, साउथ, नॉर्थ-ईस्ट, वेस्ट, शहादरा, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट, साउथ वेस्ट रेड जोन में रखे गए हैं। इस बीच शुक्रवार को मयूर ध्वज अपार्टमेंट रेड जोन की सूची से बाहर हुआ है।

केंद्र द्वारा जारी रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन की ताजा सूची में पूरी दिल्ली को रेड जोन में रखा गया है। दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में है। इन 11 जिलों में हॉटस्पॉट की संख्या 97 हो गई है। नीचे देखें- हॉटस्पॉट की पूरी लिस्ट।

वहीं, राजधानी दिल्ली में छह दिनों में पूर्वी दिल्ली का दूसरा अपार्टमेंट रेड जोन से बाहर हो गया है। कोरोना की वजह से सील हुए मयूर विहार के वर्धमान अपार्टमेंट में 28 दिन में कोरोना का कोई नया मरीज सामने न आने पर बृहस्पतिवार को रेड जोन से बाहर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन शील्ड लागू कर अपार्टमेंट को सील किया गया था। यहां कोई नया मरीज नहीं आया। यह अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।

वर्धमान अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला कुछ समय पहले लंदन से अपने घर लौटी थीं। उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उनका कोरोना का टेस्ट हुआ तो वे पॉजिटिव आई।

 

1 अप्रैल को पूर्वी जिला प्रशासन ने अपार्टमेंट को सील कर दिया था। पूर्वी जिले के जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, अतिरिक्त जिलाधिकारी योगेश प्रताप सिंह, सीडीएमओ रेखा रावत, एसडीएम संदीप दत्ता के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी।

अपार्टमेंट में 102 फ्लैट्स हैं। एक ही प्रवेश द्वार है। अपार्टमेंट में रहने वाले सभी लोगों को घरों में ही क्वारंटाइन कर दिया गया।

 

अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार पर ही प्रशासन ने टेंट लगाकर सब्जी, दूध व अन्य सामान लोगों को मुहैया करवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्पाटमेंट में रहने वाले 213 लोगों का कोरोना टेस्ट किया, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

गत 16 अप्रैल को महिला भी अस्पताल से ठीक होकर अपने घर लौट आई। उनके अलावा अपार्टमेंट में रहने वाले किसी दूसरे शख्स में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। 28 दिन के बाद प्रशासन ने अपार्टमेंट को रेड जोन से बाहर कर दिया।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली के मनसारा अपार्टमेंट को रेड जोन से बाहर किया गया था, दिल्ली में वर्धमान दूसरा अपार्टमेंट है जो रेड जोन से बाहर आया है।

रेड जोन से बाहर आने पर अपार्टमेंट के लोगों के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।