Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather Today: राजधानी में रिमझिम बारिश के बीच तापमान में आई गिरावट, जानें आज का मौसम

राजधानी दिल्ली (Delhi Weather News) में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस खबर के माध्यम से जानें आने वाले समय में कैसा मौसम रहेगा।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 06 Jul 2024 07:34 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Update: हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। हल्की वर्षा 0.6 मिलीमीटर दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे। गरज व बिजली चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में तेज वर्षा की संभावना नहीं है, इसलिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इस तरह न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली के रिज एरिया में सबसे अधिक 2.7 एमएम वर्षा हुई। वहीं, मयूर विहार में दो एमएम, पूसा में 1.5 एमएम, लोधी रोड में 0.6 एमएम व जाफरपुर में 0.5 एमएम वर्षा हुई। इसके अलावा कई इलाकों में भी हल्की वर्षा हुई।

‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

हल्की वर्षा होने से दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। फरीदाबाद व गुरुग्राम के अलावा एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में भी हवा साफ रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहेगी। दिल्ली का एयर इंडेक्स 77 दर्ज किया गया, जबकि ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 88 व नोएडा का एयर इंडेक्स 53 रहा। इस वजह से यहां हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही।

अभी तक सामान्य से 58 प्रतिशत कम वर्षा

दिल्ली में 28 जून को रिकार्ड वर्षा के बाद मानसून कमजोर पड़ गया। लिहाजा, जुलाई के शुरुआती पांच दिनों में सामान्य से 58 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस माह अभी तक 9.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य (23.3 मिलीमीटर) से 13.5 मिलीमीटर कम है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें