Move to Jagran APP

दिल्लीः अमित शाह और मनोज तिवारी के साथ लोगों ने सुनीं पीएम मोदी के 'मन की बात'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने द्वारका स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के मन की बात को सुना।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 30 Jun 2019 11:33 AM (IST)
Hero Image
दिल्लीः अमित शाह और मनोज तिवारी के साथ लोगों ने सुनीं पीएम मोदी के 'मन की बात'

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारका स्टेडियम पहुंचे। इसके अलावा कई भाजपा समेत बड़ी संख्या में लोग द्वारका स्टेडियम में मौजूद रहे। 

मन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से जल संरक्षण करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे देशवासियों ने स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। आइए, वैसे ही जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं।

पीएम ने कहा कि मैं आप सभी से, जल संरक्षण के उन पारंपरिक तरीकों को शेयर करने का आग्रह करता हूँ। पीएम ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों का, स्वयं सेवी संस्थाओं का और इस क्षेत्र में काम करने वाले हर किसी का, उनकी जो जानकारी हो, उसे आप #JanShakti4JalShakt के साथ शेयर करें ताकि उनका एक डाटाबेस बनाया जा सके।

'मन की बात' करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जल की महत्ता को सर्वोपरि रखते हुए देश में नया जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है। इससे पानी से संबंधित सभी विषयों पर तेज़ी से फैसले लिए जा सकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत गर्व के साथ कह सकता है कि हमारे लिए, कानून नियमों से परे लोकतंत्र हमारे संस्कार हैं, लोकतंत्र हमारी संस्कृति है, लोकतंत्र हमारी विरासत है। 2019 का लोकसभा का चुनाव अब तक के इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव था।
 

दिल्ली-NCR से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण व ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।