Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JLN Stadium में आयोजित हुआ 'एन ओलिंपिक अवेयरनेस दौड़', दिया ये संदेश; गिरिराज सिंह और मनोज तिवारी ने दिखाई झंडी

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एन ओलिंपिक अवेयरनेस दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। दोनों मुख्य अतिथियों ने पहुंचकर झंडी दिखाई। जिसके बाद यह दौड़ शुरू की गई। इस दौड़ में 18 साल से लेकर 30 उम्र 31 से लेकर 45 साल और फिर उसके ऊपर के लोगों ने हिस्सा लिया।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sun, 14 Jul 2024 09:35 AM (IST)
Hero Image
Delhi News: गिरिराज सिंह और मनोज तिवारी ने दौड़ को झंडी दिखाते हुए।

निखिल पाठक, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से देश को कई उम्मीदें हैं। आशा है कि खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में जीते पदक की संख्या को पार कर फिर से भारत का परचम लहरायेंगे।

2036 में भारत ओलिंपिक की करेगा मेजबानी

2036 में भारत ओलिंपिक की मेजबानी करेगा, ऐसे में भारत इन पेरिस दौड़ के माध्यम से खिलाड़ियों को समर्थन मिलता है। यह बातें केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh)ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पेरिस ओलिंपिक जागरूकता दौड़ (An Olympic Awareness Run) के अवसर पर कहीं।

उनके साथ मौजूद उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि दौड़ने से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। जागरूकता दौड़ में प्रतिभागियों की संख्या को देखकर लग रहा है कि खेल के क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है।

PM ने पिछले दस सालों में कई मुकाम किए हासिल-मनोज तिवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दस सालों में कई मुकाम हासिल किए हैं। खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। दोनों मुख्य अतिथियों ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।

दौड़ के आयोजक अभिषेक इस्सार ने बताया कि दौड़ का उद्देश्य पेरिस ओलिंपिक में भाग लेने वाले खिलाडियों का समर्थन और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौड़ में 18-30 उम्र, 31-45 और 45 से अधिक उम्र वर्ग की तीन श्रेणी में धावक सात किलोमीटर दौड़ें।

परिणाम की बात करें तो महिला वर्ग में 25:10 की टाइमिंग के साथ सोनम ने पहला, 26:10 टाइमिंग के साथ भगवती ने दूसरा और 26:47 की टाइमिंग के साथ सिमरन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में 21:12 के साथ परवेज ने पहला, 21:24 के साथ कांता प्रसाद ने दूसरा और 21:35 के साथ शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: 'दिल्ली के हर नागरिक को बार-बार बताना होगा...', केजरीवाल को लेकर ये क्या बोल गई कांग्रेस