Move to Jagran APP

दिल्ली में दिनदहाड़े वारदात, पेट्रोल पंप के कर्मचारी को मारी गोली; नोटों से भरा बैग लूटने आए थे बदमाश

Delhi Crime News पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को लूटने की कोशिश की। कर्मचारी बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश फरार हो गए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 14 Oct 2024 01:12 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के गोकुलपुरी में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Crime पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से दो बदमाशों ने की लूट की कोशिश की। दोनों कर्मचारी पंप का रुपया पैदल बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। जब वह बैंक के पास पहुंचे तभी हथियारबंद दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

वहीं, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने रविंद्र नाम के कर्मचारी के हाथ में गोली मार दी। रकम लूटे बिना बदमाश फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की कोकिश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर गोली चलाने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

अभी यह खबर अपडेट की जा रही है।-

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें