Move to Jagran APP

Kisan Agitation: मानसिंह रोड पर पांच घंटे तक बसों में कैद रहे ओडिशा से आए 80 कलाकार

Kisan Agitation ओडिशा से आए कलाकार शाम करीब छह बजे भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें मानसिंह रोड से राजघाट स्थित गांधी दर्शन लेकर आई जहां पर उनके रुकने का इंतजाम किया गया था।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Updated: Thu, 28 Jan 2021 12:17 PM (IST)
Hero Image
करीब पांच घंटे तक वे मानसिंह रोड पर ही फंसे रहे। फाइल फोटो

विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों से राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के पर्व में शरीक होने पहुंचे कलाकार भी दिल्ली में हुए उपद्रव में फंसे रहे। गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम करने के बाद राजघाट स्थित गांधी दर्शन के निकले ओडिशा से आए 80 कलाकारों का ग्रुप करीब पांच घंटे तक मानसिंह रोड पर फंसा रहा। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कलाकारों को न सिर्फ इस दौरान पूरी सुरक्षा दी, बल्कि भारी फोर्स के बीच देर शाम सात बजे उन्हें सुरक्षित गांधी दर्शन पहुंचाया। कलाकारों के ग्रुप में 15 साल के किशोर भी मौजूद थे।

बुधवार को संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल भी इन कलाकारों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कलाकारों से बात भी की। कलाकारों के ग्रुप के साथ आई शिक्षिका नमिता मिश्रा ने बताया कि वे सभी ओडिशा के कालाहांडी जिले से गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सभी राजपथ में अपनी बस में दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट में बैठ गए थे। इसके बाद उन्हें बताया गया कि किसान आंदोलन के कारण लालकिला और आइटीओ के पास स्थिति ठीक नहीं है।

नमिता ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है, ऐसे में उनमें से किसी के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसके कारण न तो किसी को कुछ पता चल पा रहा था और न ही वह कुछ पता कर सकते थे। नमिता ने बताया कि सुरक्षा इंतजाम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें करीब एक बजे मानसिंह रोड पर लेकर आई। वहीं पर कालाकारों के खाने का इंतजाम किया गया था। इस दौरान हमने छोटे कलाकारों को किसान आंदोलन के संबंध में कुछ नहीं बताया ताकि वे परेशान न हों। करीब पांच घंटे तक वे मानसिंह रोड पर ही फंसे रहे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।