Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

6 अक्टूबर को फिर लगेगी 'जनता की अदालत', छत्रसाल स्टेडियम में बोलेंगे केजरीवाल

6 अक्टूबर को एक बार फिर जनता की अदालत लगेगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में रविवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद संकल्प लिया था कि वह अब जनता की अदालत में जाएंगे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल जी को जमानत दे दी थी। बता दें जंतर-मंतर पर केजरीवाल पहले भी जनता की अदालत लगा चुके हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 04 Oct 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
6 अक्टूबर को फिर लगेगी 'जनता की अदालत'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6 अक्टूबर को एक बार फिर जनता की अदालत लगाएंगे। आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में रविवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि CM पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि वह अब जनता की अदालत में जाएंगे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल जी को जमानत दे दी थी।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री ने केजरीवाल के पीछे जिस ईडी-सीबीआई को लगाया था, उन एजेंसियों को उनके पास कुछ नहीं मिला। देश की सर्वोच्च अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, लेकिन इसके बाद भी केजरीवाल ने कहा कि हम जनता से ईमानदारी का प्रमाणपत्र लेकर सत्ता में आएंगे। 

भाजपा ने हमेशा दुष्प्रचार किया: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं है, जब किसी मुख्यमंत्री ने इतना साहस दिखाया हो कि उसने एक बार नहीं, बल्कि दो बार अपना पद त्याग कर उसूलों और सिद्धांतों के लिए जनता के बीच में जाकर चुनाव लड़ा हो। केजरीवाल ने पहली बार 49 दिन की सरकार से इस्तीफा दिया था और अब एक बार फिर इस्तीफा दिया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की मंशा से लगातार दुष्प्रचार किया। 

पिछले 10 सालों से दिल्ली के लोगों को मुनाफे का बजट: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने ढेरों मुफ्त सुविधाएं देने के बावजूद पिछले 10 सालों से दिल्ली के लोगों को मुनाफे का बजट दिया। जनता भी मानती है कि यही केजरीवाल की ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। उन्होंने दिल्ली के लोगों को जनता की अदालत में आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि जनता की अदालत में पहुंचें और केजरीवाल के विचारों को सुनकर अपना समर्थन दें।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें